Site icon Mountain Ratna

उत्तरी अमरीका महाद्वीप | Geography of North America

उत्तरी अमेरिका उत्तरी गोलार्ध में स्थित क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का तीसरा बड़ा महाद्वीप (Continent) है, जिसका क्षेत्रफल (Area) 2,42,55,000 वर्ग किमी है, जो विश्व के कुल क्षेत्रफल (Area) का लगभग 17% भाग है। उत्तरी अमेरिका की आकृति त्रिभुज (Triangle) की तरह है, जिसका विस्तार 8 डिग्री उत्तरी अक्षांश (Latitude) से 83 डिग्री उत्तरी अक्षांश तक तथा 10 डिग्री पश्चिमी देशांतर (Longitude) से 172 डिग्री पश्चिमी देशांतर के बीच है। महाद्वीप के दक्षिणी भाग से कर्क रेखा (Tropic of Cancer) तथा उत्तरी भाग से 66.5 डिग्री का (आर्कटिक वृत्त) उत्तरी अक्षांश रेखा गुजरती है। मध्य भाग से 100 डिग्री पश्चिमी देशांतर की रेखा गुजरती है जो उत्तरी अमेरिका को दो भागों में बांटती है।

उत्तरी अमेरिका उत्तर में आर्कटिक सागर से दक्षिण में पनामा स्थल संधि (Panama Site Treaty) तथा पश्चिम में बेरिंग जल संधि (Bering strait) से पूर्व में अटलांटिक महासागर तक फैला हुआ है। इसके अंतर्गत संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, मैक्सिको, ग्वाटेमाला, बेलीज, होंडुरास, सल्वाडोर, निकारागुआ, कोस्टारिका तथा पनामा देश आते हैं। इनके अतिरिक्त क्यूबा, पश्चिमी द्वीप समूह (West Indies) कैरेबियन सागर में तथा उत्तर पूर्व में ग्रीनलैंड, आइसलैंड तथा कई छोटे-छोटे द्वीप आते हैं। आंगल अमेरिका, संयुक्त राज्य अमेरिका एवं कनाडा को आंगल अमेरिका कहा जाता है। ये दोनों विश्व के अत्यंत विकसित देश है।

मध्य अमेरिका के देश

ग्वाटेमाला, बेलिन, होंडुरास, सल्वाडोर, कोस्टारिका, निकारागुआ, पनामा तथा मेक्सिको है। कैरेबियन देश – एंटीगुआ एवं बरमूडा, बहामा, बरबेडोस, क्यूबा, डोमिनिका रिपब्लिक, हैती, जमैका, मार्टिनीक, पोर्टोरिको, त्रिनिडाड-टोबैगो आदि।

अमेरिका की खोज की यात्रा 1492 में प्रारंभ हुई। जब पुर्तगाली नाविक कोलम्बस ने अमेरिका के दक्षिण-पूर्व में स्थित वेस्टइंडीज पश्चिमी (द्वीप समूह) की खोज की थी। कोलंबस भारत की खोज में निकला था, उसने अमेरिका को भारत तथा यहां के निवासियों को रेड इंडियन (Red Indian) कहा लेकिन पुनः अमेरिका को एक नए क्षेत्र के रूप में माना। अमेरिगो वेस्पुसी (Amerigo Vespucci) ने चार यात्राओं में संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्वी तट तथा मेक्सिको के तटवर्ती क्षेत्रों की खोज की। अमेरिगो वेस्पुसी के यात्रा संक्रमण की पुस्तक अमेरिकन वेस्पुशियस से प्रभावित होकर वाल्डसेमूलर ने विश्व के मानचित्र में इस भू-भाग को अमेरिका या अमेरिकस देश कहा। इसे नई दुनिया से संबोधित किया गया।

उत्तरी अमेरिका के उत्तरी भाग में विश्व के प्राचीनतम भूखंड (Plot) पैंजिया के भाग लारेंसिया शील्ड एवं कैनेडियन शिल्ड, पश्चिमी भाग में नवीनतम मोड़दार पर्वत रॉकी, पूर्वी भाग में प्राचीन अवशिष्ट पर्वत एवं पठार के रूप में अपलेसियन उच्च भूमि स्थित है। मध्यवर्ती भाग में नदियों के अवसादों से निर्मित समतल नवीन मैदान (Flat new Plain) है। इसी कारण उत्तरी अमेरिका में पर्याप्त धरातलीय विविधता (Surface Diversity) पाई जाती है। उत्तरी अमेरिका में कृषि की कई पेटियां (Belt) पायी जाती है। प्रेयरी का बसंतकालीन गेहूं की पट्टी को विश्व की रोटी की टोकरी (Bred basket of the world) कहते हैं। मक्का पेटी (Corn belt), कपास पट्टी (Cotton belt) तथा कैलिफोर्निया घाटी में साग सब्जी (Truck farming) की पेटी स्थित है। यहां विश्व की लगभग प्रत्येक जलवायु पाई जाती है।

Watch sight of North America

Exit mobile version