South America in Hindi | दक्षिण अमेरिका के बारे में

दक्षिण अमेरिका का भौगोलिक विस्तार (Geographical Coverage) मुख्यतः उष्णकटिबंधीय (Tropical) क्षेत्र में है। इसका अक्षांशीय (Latitudinal) विस्तार 13 डिग्री उत्तरी अक्षांश से 56 डिग्री दक्षिणीअक्षांश तथा 35 डिग्री से 82 डिग्री पश्चिमी देशांतर तक है। दक्षिणी अमेरिका अक्षांशीय दृष्टिकोण से उत्तरी एवं दक्षिणी दोनों गोलार्द्ध में पड़ता है, जबकि देशांतरीय विस्तार के दृष्टिकोण से पूर्णतः पश्चिमी गोलार्ध में स्थित है। इसका विस्तृत भू-भाग उष्ण कटिबंधीय क्षेत्र में स्थित है, जबकि दक्षिण में अपेक्षाकृत संकरा भाग स्थित है, जो समशीतोष्ण कटिबंध (Temperate zone) में पड़ता है। दक्षिण अमेरिका की उत्तर से दक्षिण तक अधिकतम लंबाई 7950 किमी तथा पूर्व से पश्चिम अधिकतम चौड़ाई 5150 किमी है।
इसका क्षेत्रफल 17,8,83,000 वर्ग किमी है। दक्षिण अमेरिका महाद्वीप में 14 देश हैं, जिनमें ब्राज़ील सबसे बड़ा तथा मालवीना सबसे छोटा देश है। यूरोपियों के पहले दक्षिण अमेरिका में ‘इन्का‘ जाति का सर्वाधिक विकास हुआ था, जो एण्डीज में साम्राज्य स्थापित किए हुए थे। दक्षिण अमेरिका में यूरोपीय तथा स्थानीय मूलवासी लोगों के संपर्क से एक नए वर्णसंकर जाति का जन्म हुआ जिसे मेस्टिजो सर्वत्र कहा गया। यह दक्षिण अमेरिका में पाए जाते हैं। दक्षिणी अमेरिका में पुर्तगाली और स्पेनी बड़ी संख्या में आकर बसे, जिसके कारण यहां पुर्तगाली और स्पेच भाषा का प्रयोग सर्वाधिक होता है। इसी कारण इसे लैटिन अमेरिका कहा गया, क्योंकि ये दोनों लैटिन भाषाएं हैं। दक्षिण अमेरिका के वोलिविया तथा पराग्वे स्थलबद्ध (Landlocked) देश है। क्षेत्रफल की दृष्टि से ब्राजील, अर्जेंटीना, पेरू, कोलंबिया क्रमशः बड़े देश है।

दक्षिण अमेरिका का प्राकृतिक प्रदेश 

स्थलाकृति के दृष्टिकोण से दक्षिण अमेरिका को चार प्रमुख प्रदेशों में विभाजित किया जाता है।

  1. एंडीज पर्वतमाला प्रदेश (Andes mountain region)
  2. पठारी प्रदेश (Plateau region)
  3. नदी बेसिन प्रदेश (River Basin region)
  4. तटवर्ती मैदानी प्रदेश (Coastal plains)

(1) एण्डीज पर्वतमाला प्रदेश

एण्डीज नवीन मोड़दार पर्वत है और अल्पाइन पर्वतीकरण का एक प्रमुख पर्वत है, जिसका निर्माण दक्षिणी अमेरिकन प्लेट तथा प्रशांत महासागरीय प्लेट के टकराने से प्लेटो के विनाशात्मक किनारे पर हुआ है। एण्डीज को कार्डिलेरा के नाम से भी जाना जाता है, यह उत्तर में त्रिनिडाड द्वीप से प्रारंभ होकर, दक्षिण में स्टाटन द्वीप तक फैला है। एण्डीज की सर्वाधिक लंबाई 7200 किमी है और अधिकतम चौड़ाई 15 डिग्री दक्षिणी अक्षांश से 23.5 डिग्री दक्षिणी अक्षांश के मध्य में हैं। एण्डीज उत्तरी भाग में तीन समानांतर श्रेणियों में विभाजित है। इन्हें कॉर्डिलेरा ऑक्सीडेंटल, कॉर्डिलेरा मध्य तथा कॉर्डिलेरा ओरिएंटल कहा जाता है।
ये तीनों इक्वेडोर में लोजो के पास मिलती है। एंडीज पर्वतमाला को उत्तर से दक्षिण तीन भागों में बांटा जा सकता है।

  1. उत्तरी पर्वतमाला   :   वेनेजुएला से इक्वेडोर तक
  2. मध्यवर्ती पर्वतमाला  :  पेरू से बोलिविया तक
  3. दक्षिणी पर्वतमाला   :   चिली में
(I) उत्तरी पर्वतमाला (Northern Ranges) :

इसका विस्तार इक्वेडोर राज्य से ट्रिनिडाड द्वीप तक है। इक्वेडोर में एण्डीज रियल कॉर्डिलेरा के नाम से जाना जाता है। रियल कॉर्डिलेरा के पूर्वी भाग में इक्वाडोर कोटोपैक्सी तथा क्याम्बे स्थित है। रियल कॉर्डिलेरा के पश्चिमी भाग में चिंबोरेजो एवं इल्लिनिजीया प्रमुख पर्वत चोटियां है।

(II)  मध्यवर्ती पर्वतमाला  (Intermediate Ranges)

मध्यवर्ती पर्वतमाला पेरू तथा बोलीविया राज्यों में फैली हुई है। एंडीज के मध्यवर्ती पर्वतमाला पर वोलीबिया के उच्च पठारी भाग पर पूर्वा या औल्लगास झील स्थित है, जबकि टिटिकाका झील पर्वत पाद प्रदेश में बोलीविया एवं पेरू की सीमा पर स्थित है।

(III) दक्षिणी पर्वतमाला  (Southern Ranges)

दक्षिणी पर्वतमाला चिली एवं अर्जेंटीना राज्यों तक विस्तृत है। एंडीज पर्वतमाला दक्षिण अमेरिका के पश्चिमी तट एवं पूर्व भागों के बीच तक प्राकृतिक अवरोध है।

(2) पठारी प्रदेश/Plateau Region

दक्षिण अमेरिका महाद्वीप में तीन प्रमुख पठारी प्रदेश है।

  1.  उत्तर में गियाना का पठार – वेनेजुएला
  2.  मध्य पूर्व में ब्राजील का पठार – ब्राजील
  3.  दक्षिण में पेटागोनिया का पठार – अर्जेंटीना

दक्षिण अमेरिका का पठारी प्रदेश अति प्राचीनतम एवं कठोर चट्टानों से बना है और प्राचीनतम गोंडवाना भूमि का अंग है।

(3) नदी बेसिन प्रदेश/River Basin Region

दक्षिण अमेरिका में 3 नदी बेसिन प्रदेश है।

  1. ओरीनिको नदी बेसिन : यह वेनेजुएला में विस्तृत है।
  2. अमेजन नदी बेसिन :  यह ब्राजील में विस्तृत है तथा त्रिभुजाकार आकृति में है। अमेजन के मुहाने पर मरजो द्वीप एक महत्वपूर्ण स्थल है।
  3. पराना-पराग्वे नदी बेसिन :  इसका विस्तार उत्तर से दक्षिण दिशा में अर्जेंटीना, उरुग्वे, पराग्वे एवं दक्षिणी ब्राजील तक दक्षिणी बोलिविया में विस्तृत है। पराना-पराग्वे बेसिन के मैदान के अंतर्गत चाको कंपास तथा मेसोपोटामिया का मैदानी भाग आता है। चाको का मैदानी भाग संकरा एवं दलदल युद्ध क्षेत्र है।

कंपास का मैदानी भाग खुले पंखों के समान है, जिसमें पश्चिम की ओर बालू के टीले मिलते हैं तथा कहीं-कहीं चूना पत्थर के क्षेत्र भी मिलते हैं, इन विशिष्ट स्थलाकृतियों को तो टोस्का कहा जाता है।

(4) तटवर्ती मैदानी प्रदेश/Coastal Plains

दक्षिणी अमेरिका में पश्चिमी तटवर्ती मैदान एवं पूर्वी तटवर्ती मैदान पाए जाते हैं।

दक्षिण अमेरिका का जल प्रवाह (South America’s water flow)

दक्षिण अमेरिका की महत्वपूर्ण नदियां एंडीज जलविभाजक के पूर्व एवं पश्चिम की ओर प्रवाहित होती है, पूर्व की सभी महत्वपूर्ण नदियों का अपवाह है। यह नदियां बड़ी एवं सदैव जलयुक्त रहती है। दक्षिण अमेरिका की प्रमुख नदियों का अपवाह कैरेबियन सागर तथा अटलांटिक महासागर की ओर है। दक्षिण अमेरिका के प्रमुख जल प्रवाह क्षेत्र निम्नलिखित है।

  1. कोका मैगडेलीना का जल प्रवाह क्षेत्र : यह एंडीज पर्वत से निकलती है तथा कैरेबियन सागर में एस्चुयरी का निर्माण करती है।
  2. ओरिको नदी का जल प्रवाह क्षेत्र : यह नदी गियाना की पहाड़ियों से निकलकर वक्राकार मार्ग से मैदानी भाग में आकर पूर्व की ओर प्रवाहित होती हुई, अटलांटिक महासागर में गिरती है तथा डेल्टा का निर्माण करती है।
  3. अमेजन का जल प्रवाह क्षेत्र : यह अटलांटिक महासागर में चौड़े मुहाने से गिरती है तथा डेल्टा का निर्माण करती हैं। मारनोन नदी को अमेजन की उद्गम साखा माना जाता है।
  4. साओ फ्रांसिस्को का जल प्रवाह क्षेत्र : ब्राजील के पठार से बहते हुए अटलांटिक महासागर में एस्चुयरी का निर्माण करती है।
  5. पराना-पराग्वे का जल प्रवाह क्षेत्र : यह अटलांटिक महासागर में गिरती है तथा एस्चुयरी (Estuary) का निर्माण करती है। पराना-पराग्वे नदी का एस्चुयरी रियोडी लाप्लाता के नाम से जाना जाता है।

महत्वपूर्ण तथ्य

  1. पनामा जलसंधि, दक्षिण अमेरिका को उत्तरी अमेरिका से अलग करती है
  2. मैगलन जलसंधि, अंटार्कटिका और दक्षिण अमेरिका को अलग करती है
  3. इस महाद्वीप को अफ्रीका का प्रीतिबिम्ब भी कहते है
  4. इस महाद्वीप को सांपों और पक्षियों का देश कहा जाता है
  5. इस महाद्वीप में देशों की संख्या 13 है
  6. बोलिविया और पराग्वे दोनों ही देश स्थल अवरुद्ध या लैंडलॉक देश है, इसका मतलब इन दोनों देशो के चारो और भूमि स्थल पाया जाता है, न कि समुद्री तट की सीमा
  7. इस महाद्वीप का सबसे बड़ा देश ब्राज़ील है, जिसकी राजधानी ब्राजीलिया है, मगर, रियो-डी-जेनेरियो, जहाँ पर 22 अप्रैल, 1992 को पहला पृथ्वी सम्मलेन मनाया गया था
  8. कोलंबिया एक मात्रा ऐसा देश है जो अटलांटिक और प्रशांत महासागर के बीच की सीमा बनता है, यह देश महाद्वीप के उत्तरी किनारे पर स्थित है
  9. भूमध्य रेखा, दक्षिणी अमेरिका के इक्वेडोर, कोलंबिया और ब्राज़ील नामक 3 देशो से गुजरती है
  10. मकर रेखा, दक्षिणी अमेरिका के चिली, अर्जेंटीना और ब्राज़ील  3 देशो से गुजरती है
  11. विश्व की सबसे लम्बी पर्वत श्रृंखला एंडीज पर्वतमाला है जो एक नवीन पर्वतमाला है यहाँ अकांक्गुआ (चिली) इस महाद्वीप की सबसे ऊँची चोटी है
  12. अटाकामा, जोकि विश्व का सबसे शुष्क मरुस्थल है, यह चिली में स्थित है। इसकी शुष्कता का कारण, इसके पूर्वी भाग में चलने वाली शुष्क जलधारा (ठंडी) पेरू या हम्बोल्ट है, जिसके कारण यहाँ वर्षा नहीं हो पाती।
  13. पेंटागोनिया का मरुस्थल अर्जेंटीना में स्थित है तथा यह शीतोष्ण मरुस्थल है।
  14. अमेज़न नदी एंडीज पर्वतमाला पर स्थित पेरू से निकलकर ब्राज़ील होते हुए मकापा डेल्टा का निर्माण करके अटलांटिक मगसागर में अपना जल गिराती है।
  15. अमेज़न नदी नील नदी के बाद विश्व की दूसरी सबसे बड़ी नदी है तथा जल अपवाह की दृष्टि से विश्व की सबसे बड़ी नदी है।
  16. उष्ण कटिबंधीय सदाबहार वन दक्षिण अमेरिका में पाए जाते है, जिन्हे ब्राज़ील में सेल्वास (पृथ्वी के फेफड़ा) के नाम से जाना जाता है।
  17. पराना नदी यह ब्राज़ील से निकलती है।
  18. लाप्लाट का मैदान का निर्माण पराग्वे, उरग्वे, पराना के द्वारा किया जाता है।
  19. विश्व का सब ऊँचा जलप्रपात एंजिल जलप्रपात वेनेज़ुला में केरु नदी द्वारा बनाया जाता है।
  20. लोनोस कोलंबिया में उष्ण कटिबंधीय घास का मैदान है।
  21. कम्पास ब्राज़ील में उष्ण कटिबंधीय घास का मैदान है।
  22. ग्रान चाको घास का मैदान अर्जेंटीना में स्थित है।
  23. पम्पास अर्जेंटीना में पाए जाने वाले शीतोष्ण घास के मैदान है।
  24. फजेण्डा ब्राज़ील में स्थित कोफ़ी के बागान है।
  25. सेंटोस बंदरगाह जहाँ से कोफ़ी का सबसे ज्यादा व्यापार किया जाता है, इसलिए इसे कोफ़ी बंदरगाह के नाम से भी जाना जाता है।
  26. पम्पेरो तथा सिराजो नामक हवाएं जो अर्जेंटीना और ब्राज़ील में चलने वाली ठंडी हवाएं है।
  27. फेयोड तट दक्षिणी अमेरिका (सबसे ज्यादा फेयोड तट नर्वे में) के दक्षिणी भाग में पाए जाते है।
  28. मरकैनी झील जो पेट्रोलियम उत्पादक क्षेत्र के लिए जाने जाती है।
  29. टिटिकाका झील, पेरू और बोलिविया के मध्य स्थित बोलिविया के पठार पर स्थित विश्व की सबसे ऊँची झील है।
  30. टिन बोलिविया तथा तांबे के लिए चिली की चुककीमता खान विश्व की सबसे बड़ी खान है।
  31. फ़ॉकलैंड अर्जेंटीना में स्थित द्वीप है, मगर उसपर ब्रिटेन का अधिपत्य है।

[ जाने – दक्षिण अमेरिका के 4 शहरों के अजीब नाम – ABCD ]

Scroll to Top