यूनान का वर्तमान नाम क्या है?

यूनान एक अति प्राचीन यूरोपीय देश है। जिसकी सभ्यता तथा संस्कृति के खंडहर ही अब शेष बचे है। यह बाल्कन प्रायद्वीप के दक्षिणी भाग में स्थित है। कोरिया की खाड़ी इसे दो भागों में बांटती है। उत्तरी भाग प्रायद्वीपीय यूनान कहलाता है तथा दक्षिणी भाग पेलोनेसस या मोरिया प्रायद्वीप कहलाता है। इसका प्रशासनिक नाम हेलेनिक रिपब्लिक है। यहां के लोगों को यूनानी अथवा यवन कहते हैं। अंग्रेजी तथा अन्य पश्चिमी भाषाओं में इसे ग्रीक (Greece) कहा जाता है। तथा यहां के निवासी यूनान को एल्लास के नाम से पुकारते हैं।

यूनान का क्षेत्रफल 131000 वर्ग किमी है तथा जनसंख्या 100 मिलियन है। एथेंस यहां की राजधानी है। जो 4000 साल से देश की राजधानी रहा है और आज भी है।

यूनान का भू-आकृतिक प्रदेश

भौतिक संरचना की दृष्टि से यूनान को चार भागों में बांटा जा सकता है।

  1. प्रायद्वीपीय यूनान : इसके मध्यवर्ती भाग में पिण्डस की ऊंची श्रेणियां स्थित है।
  2. पेलोनेसस या मोरिया : कोरिया की खाड़ी के दक्षिण में यह पर्वतीय प्रदेश है।
  3. मेसेडोनिया तथा थ्रेस : प्रायद्वीपीय यूनान के उत्तर में यह मैदानी क्षेत्र है।
  4. द्वीपीय यूनान : इस भाग में अनेक द्वीप स्थित है।

यूनान की जलवायु

स्थिति के अनुसार, यूनान एक भूमध्यसागरीय देश है। तट से दूर पर्वतीय भाग में समुद्र तल से ऊंचाई का प्रभाव जलवायु पर पड़ता है। मेसेडोनिया में महाद्वीपीय जलवायु मिलती है।

यूनान की वनस्पति

देश के 22 प्रतिशत क्षेत्र पर वन तथा 40 प्रतिशत क्षेत्र पर चरागाह विस्तृत है। उच्च ढालों पर पाइन तथा ओक, निम्न ढालों पर जैतून की प्रधानता है। मेसेडोनिया में महाद्वीपीय जलवायु पाई जाती है।

यूनान की कृषि

देश की 30 प्रतिशत भूमि पर कृषि तथा 50 प्रतिशत कार्यशील जनसंख्या कृषि में संलग्न है। निर्धनता के कारण कृषि निर्वाहन प्रकार की है। चावल, गेहूं, मक्का, तंबाकू, जौ, अंगूर, जैतून तथा कपास आदि मुख्य फसलें है। पशुपालन में भेड़पालन काफी प्रचलित है। पशुपालन देश की कृषि व्यवस्था की एक प्रमुख शाखा है। यहां प्रत्येक गांव में पशुपालन किया जाता है।

खनिज संसाधन

यूनान में विविध प्रकार के खनिज मिलते हैं, किंतु उनका दोहन पर्याप्त नहीं है। लोहा धातु, मैग्नेटाइट, निकिल, सीसा व लिग्नाइट आदि मुख्य खनिज यहां पाए जाते हैं।

यूनान के उद्योग

पूंजी प्राविधिकी तथा अवसंरचना के अभाव में यूनान में भारी उद्योग स्थापित नहीं किया जा सके हैं। अधिकांश उद्योग कृषि से संबंधित हैं। वस्त्र उद्योग, हलके इंजीनियरिंग, रसायन तथा पोत निर्माण अन्य उद्योग है। पर्यटन उद्योग का भी विकास किया जा रहा है। < Europe information >

जनसंख्या

यूनान में जनसंख्या घनत्व 81 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी है, किंतु देश का अधिकांश भाग निवास के अयोग्य होने के कारण वास्तविक कार्यिक घनत्व बेल्जियम से भी अधिक है। यहां की साक्षरता 96 प्रतिशत है। यहां 7 वर्ष से लेकर 14 वर्ष तक प्रारंभिक शिक्षा अनिवार्य है। तथा नगरीकरण 85 प्रतिशत है। देश की कुल आबादी लगभग एक करोड़ है।

महत्वपूर्ण तथ्य

    1. ग्रीस को दुनिया का पहला लोकतंत्र माना जाता है।
    2. ग्रीस में 2000 से भी ज्यादा द्वीप हैं।
    3. ग्रीस में सूर्य 250 से अधिक दिन दिखाई देता है।
    4. अलेक्जेंडर द ग्रेट ग्रीक था।
    5. ग्रीक यूरोप की सबसे पुरानी लिखित भाषाओं में से एक है।
    6. ओलंपिक खेलों की उत्पत्ति प्राचीन ग्रीस से ही हुई थी।
    7. प्राचीन ग्रीस लोगों का मानना था कि माउंट ‘ओलिप’ देवताओं का घर था।
    8. यूनानियों ने ही थिएटर का आविष्कार किया था।
    9. ऐसा कहा जाता है कि लगभग 7000 साल पहले पहली प्राचीन सभ्यता ग्रीक सभ्यता का गठन हुआ था।
    10. ग्रीस का लगभग 80 प्रतिशत भाग पहाड़ी है।
    11. फेटा जो बकरी के दूध से बनाया जाता है, ग्रीस का राष्ट्रीय पनीर है।
    12. वर्तमान समय में यूनान में ईसाई धर्म का वर्चस्व है।
    13. सिंधु सभ्यता के कारण भारत का पुराना नाम सिंधु भी था, जिसे यूनानी में इंडो या इंडस भी कहा जाता था। जब यह शब्द लैटिन भाषा में पहुंचा, तो बदलकर इंडिया हो गया। जब अंग्रेज भारत आए, उस समय हमारे देश को हिंदुस्तान कहा जाता था। हालांकि यह शब्द बोलने में उन्हें परेशानी होती थी।
    14. ज्यूस प्राचीन यूनानी धर्म के सर्वोच्च देवता थे, जो सभी देवताओं के राजा हुआ करते थे।
Scroll to Top
10 TYPES OF ROSES FOR YOUR LOVELY HOME OR GARDEN Benefits of Gulmohar Tree or Plant Best Stock in Auto Ancillaries in India Some important facts about IRIS plant Which is good stock in EV sector?