अंतरीप का अर्थ
अंतरीप, किसी समुद्र या कभी-कभी भूमि से भी ऊपर की ओर उभरी हुई भूमि के भाग को कहते हैं। जब यह जल (समुद्र) से उभरता है तो इसे प्रायद्वीप या रास कहा जाता है। अधिकतर अंतरीप या तो किसी चट्टान के मुलायम हिस्सों के अपरदन के उपरांत बचे सख्त या कठोर हिस्सों से निर्मित होते हैं या फिर यह दो नदी घाटियों के बीच जहां उनका संगम होता है, पर शेष बची उच्चभूमि होते हैं।
- केप बोन : यह उत्तरी-पूर्वी ट्यूनीशिया का प्रायद्वीप है, जो भूमध्य सागर में स्थित है।
- गुआदार्फुई : यह सोमालिया का उत्तरी प्रायद्वीप का भाग है, जो अदन की खाड़ी में स्थित है।
- द अम्बे : यह मेडागास्कर का उत्तरी भाग है, जो हिंद महासागर में स्थित है।
- स्टेमेरी : यह मेडागास्कर का दक्षिणी भाग है, जो हिंद महासागर में स्थित है।
- अगुल्लास : यह दक्षिण अफ्रीका का बिंदु है। जो दक्षिण अफ्रीका के दक्षिण-पश्चिम भाग में अटलांटिक एवं हिंद महासागर के मिलन क्षेत्र में स्थित है।
- उत्तम आशा अन्तरीप : यह दक्षिण अफ्रीका का दक्षिण पश्चिम बिंदु है। जो कैपटाउन के दक्षिण भाग में स्थित है। यह एक पर्वतीय अंतरीप है।
- फ्रिया अन्तरीप : यह नामीबिया का उत्तर पश्चिमी भाग है, जो अटलांटिक महासागर में स्थित है।
- लोपेज : यह गैबन के पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसकी स्थिति अटलांटिक महासागर में है।
- पाल्मास : यह लाइबेरिया और आइवरी कोस्ट का दक्षिणी भाग है, जो गिनी की खाड़ी में स्थित है।
- कैपवर्ट अन्तरीप : यह सेनेगल के केपवर्ट का सर्वाधिक पश्चिम बिंदु है। यह अफ्रीका के पश्चिमी छोर पर स्थित है।
- ब्लॉक अन्तरीप : यह पश्चिमी सहारा का दक्षिणी बिंदु है जो अटलांटिक महासागर में स्थित है।