बारबाडोस कहाँ स्थित है और इसे कौन नियंत्रित करता है?

हाल ही में, बारबाडोस ने आधिकारिक या प्रशासनिक तौर पर महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को अपने राष्ट्र के प्रमुख पद से हटा दिया है और देश के ब्रिटिश उपनिवेश बनने के लगभग 400 वर्षों बाद, दुनिया का सबसे नया गणराज्य बन गया है। अर्थात बारबाडोस अपनी स्वतंत्रता के 55 वर्षों के बाद ब्रिटेन से अधिकारिक तौर पर अलग हुआ है। जो 1625 में ब्रिटेन का उपनिवेश बना। मुख्य भाषा अंग्रेजी है। धार्मिक समुदायों में ईसाई समुदाय सबसे अधिक संख्या में है। हिंदू समुदाय के भी लोग यहां रहते हैं। इसका क्षेत्रफल 439 वर्ग किमी है। तथा जनसंख्या लगभग 2.90 लाख है। जनसंख्या घनत्व 662 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी रहते हैं। एवं मुद्रा बारबाडियन डॉलर है।

भौगोलिक स्थिति

बारबाडोस दक्षिण-पूर्वी कैरेबियन सागर में स्थित एक छोटा-सा द्वीप देश है। जो त्रिनिदाद एवं टोबैगो के पास स्थित है। जिसकी राजधानी ब्रिजटाउन है। यह कैरीबियन समुदाय का एक हिस्सा है। 30 नवंबर 1966 को बारबाडोस ने अंग्रेजों से स्वतंत्रता प्राप्त की थी।

भारत एवं बारबाडोस संबंध

बारबाडोस हमेशा से भारत के पक्ष में रहा है, इसने वर्ष 2011-12 में UN सुरक्षा परिषद में स्थाई सीट के लिए भारत की उम्मीदवारी के पक्ष में मतदान किया था तथा सुरक्षा परिषद में स्थाई सीट हेतु भारत की उम्मीदवारी का भी समर्थन किया। बारबाडोस अंतर्राष्ट्रीय सौर संगठन का एक सदस्य है। जिसकी पुष्टि जनवरी 2021 में की गई। वर्तमान समय में भारतीय मूल के लगभग 2500 लोग यहां स्थाई रूप से रहते हैं, जिन्होंने इस देश की राष्ट्रीयता ग्रहण की हुई है।

Scroll to Top
10 TYPES OF ROSES FOR YOUR LOVELY HOME OR GARDEN Benefits of Gulmohar Tree or Plant Some important facts about IRIS plant