न्यू डेवलपमेंट बैंक क्या करता है एवं इसका मुख्यालय कहां स्थित है?

दिसंबर, 2021 को ब्रिक्स, नव विकास बैंक (NDB) के अध्यक्ष मार्कोस ट्रोयजो ने घोषणा की थी कि वह मिस्र को अपने नए सदस्य के रूप में शामिल करेगा। मिस्र एनडीबी में शामिल होने वाला चौथा नया सदस्य है। उससे पहले बांग्लादेश, संयुक्त अरब अमीरात तथा उरूग्वे को एनडीबी के नए सदस्य ग्रुप में शामिल किया जा चुका है।

नया विकास बैंक (New Development Bank) ब्रिक्स बैंक के नाम से शुरू हुआ था। यह ब्रिक्स समूह (ब्राजील-रूस-इंडिया- दक्षिणी अफ्रीका) के सदस्यों ने एक नया बैंक बनाया है। 2014 के ब्रिक्स के लिए 100 अरब डॉलर की राशि के साथ नए विकास बैंक की स्थापना का समय निर्धारित किया गया है। अर्थात 15 जुलाई 2014 को इसकी स्थापना की गई। बैंक को बनाने का मुख्य उद्देश्य, विश्व बैंक (विश्व बैंक) तथा IMF (अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष) जैसी संस्था का निर्माण करना है, जो विश्व बैंक और IMF के समान हों।

न्यू डेवलपमेंट बैंक की शुरुआत

इस बैंक की स्थापना का विचार सर्वप्रथम दिल्ली में आयोजित 2012 में चौथे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान भारत द्वारा प्रस्तावित किया गया था। इस शिखर सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य ही नया विकास बैंक की स्थापना करना था। जिसके बाद अगले शिखर सम्मेलन यानी 27 मार्च 2013 को डरबन, दक्षिण अफ्रीका में हुए 5वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान ब्रिक्स नेताओं ने इस योजना को सहमति दी। इस बैंक की स्थापना के लिए तीन शहरों को लिया गया था, जिसमें शंघाई, नई दिल्ली तथा जोहांसबर्ग शामिल थे। मगर अंत में शंघाई, चीन को न्यू डेवलपमेंट बैंक के मुख्यालय के रूप में चुना गया। लेकिन बैंक की प्रथम अध्यक्षता भारत करेगा।

न्यू डेवलपमेंट बैंक के कार्य

इस बैंक का मुख्य उद्देश्य ब्रिक्स देशों तथा अन्य उभरती एवं विकासशील अर्थव्यवस्थाओं से परिपूर्ण मूलभूत प्रयोजनों के लिए वित्तीय संसाधन जुटाना है। न्यू विकास बैंक एक अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्था है। जिसके अंतर्गत बैंक के नियमित कार्य शामिल होंगे –

  1.  ब्रिक्स देशों के बीच सहयोग बढ़ाना
  2.  दूसरे देशों की लघु वित्तीय समस्याओं को दूर करना
  3.  विश्व बैंक तथा आईएमएफ जैसी संस्थाओं पर निर्भरता को कम करना
  4.  ब्रिक्स देशों एवं उभरती अर्थव्यवस्थाओं में ढांचागत विकास परियोजनाओं के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना।

वर्तमान समय में नई विकास बैंक के सदस्यों की संख्या 9 है, जिसमें ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, उरूग्वे, संयुक्त अरब अमीरात, बांग्लादेश तथा हाल ही में शामिल मिस्र देश भी है।

Scroll to Top
10 TYPES OF ROSES FOR YOUR LOVELY HOME OR GARDEN Benefits of Gulmohar Tree or Plant Some important facts about IRIS plant