भारत जनसंख्या के मामले में किस स्थान पर है | किस देश की जनसंख्या सबसे अधिक है?

विश्व के सबसे बड़े देश जिनकी जनसंख्या सबसे अधिक है।

  1. भारत/India : भारत, विश्व में जनसंख्या के मामले में पहले नंबर पर आ गया है। जिसकी वर्तमान (2023) जनसंख्या लगभग 142.86 करोड़ है। भारत की जनसंख्या वृद्धि दर इसी तरह से बढ़ती रही तो भारत 2030 तक विकराल रूप धारण कर लेगी। भारत की जनसंख्या भारत के भौगोलिक क्षेत्रफल के हिसाब से बहुत अधिक है।
  2. चीन/China : राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो के अनुसार 2023 के अनुसार, चीन की आबादी 142 करोड़ है। जोकि भारत से कम है। इस प्रकार चीन अभी भी दुनिया का दूसरा सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बना हुआ है।
  3. संयुक्त राज्य अमेरिका : अमेरिका जनसंख्या के मामले में तीसरे पायदान पर है जिसकी जनसंख्या 2022 के अनुसार 33.40 करोड़ है। जिसमें ईसाई धर्म के लोग सबसे ज्यादा है।
  4. इंडोनेशिया : लगभग 28 करोड़ की जनसंख्या के साथ इंडोनेशिया चौथे स्थान पर है। इंडोनेशिया में विश्व की लगभग 3.5 प्रतिशत जनसंख्या रहती है। यहां का जनसंख्या घनत्व 151 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी हैं।
  5. ब्राजील : ब्राजील की जनसंख्या लगभग 21.5 करोड़ है। तथा जनसंख्या घनत्व 25 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी है।
  6. पाकिस्तान : जनसंख्या की दृष्टि से पाकिस्तान छठवें स्थान पर है। इस देश की आबादी लगभग 23 करोड़ है। यह एक मुस्लिम बहुल देश है।
  7. नाइजीरिया : नाइजीरिया की आबादी लगभग 20.60 लाख है। यह एक अफ्रीकन देश है, जो गल्फ ऑफ ग्वाना में स्थित है।  अबुजा इस देश की राजधानी है।
  8. बांग्लादेश : बांग्लादेश भारत का पड़ोसी देश है। जो आजादी से पहले पूर्वी पाकिस्तान के नाम से जाना जाता था। इस देश की राजधानी ढाका है। वर्तमान में इस देश की जनसंख्या लगभग 16.80 करोड़ है।
  9. रूस : रूस क्षेत्रफल के हिसाब से विश्व का सबसे बड़ा देश है। इसका अधिकांश भाग बर्फ से ढका रहता है। वर्तमान समय में इस देश की जनसंख्या लगभग 16.80 करोड़ है जोकि बांग्लादेश के बराबर है।
  10. मैक्सिको : उत्तरी महाद्वीप में स्थित मैक्सिको देश की जनसंख्या वर्तमान समय में लगभग 13 करोड़ है। देश की राजधानी का नाम मैक्सिको सिटी है।

[ भारत की जनसंख्या नीति क्या है? ]

Posted in Uncategorized

One thought on “भारत जनसंख्या के मामले में किस स्थान पर है | किस देश की जनसंख्या सबसे अधिक है?

Comments are closed.