स्पेन क्यों प्रसिद्ध है एवं इसका पुराना नाम क्या है?

स्पेन आइबीरिया प्रायद्वीप में स्थित है। कोलंबस द्वारा नई दुनिया की खोज के बाद स्पेन ने मेक्सिको की एजटेक सभ्यता तथा दक्षिण अमेरिका की इंका सभ्यता को नष्ट कर वहां अपने उपनिवेश बसा दिए और एक महान सम्राज्यवादी शक्ति बन गया। इसका क्षेत्रफल 492 हजार वर्ग किमी तथा जनसंख्या 44 मिलियन है। जनसंख्या घनत्व 92 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी रहते हैं। स्पेन संयुक्त राष्ट्र, यूरोपियन संघ, नाटो, ओसीडी और विश्व व्यापार संगठन का भी सदस्य है। पर्यटन यहां की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में काफी मदद करता है। दुनिया भर से लोग यहां घूमने आते हैं।

भू-आकृति विशेषता

अधिकांश प्रायद्वीप पर मैसेटा पठार विस्तृत है, जिस पर अनेक भ्रंशोत्त स्थित है। चौरस सतह पर अनेक खड़ी दीवार वाले मेसा स्थित हैं। पठार के उत्तरी पूर्वी तथा दक्षिण भाग में अल्पाइन पर्वत, दक्षिण में सियरा नेवादा उत्तर में पिरेनीज व कैंटेब्रियन पर्वत विस्तृत है। पर्वतों के उत्तर में एब्रों का मैदान तथा दक्षिण में एण्डालूसिया का मैदान स्थित है। भूमध्य सागर तट पर संकरे तटीय मैदान हैं। पिरेनीज पर्वत स्पेन को फ्रांस से अलग करता है।

स्पेन की जलवायु

स्पेन की जलवायु पर समुद्र तल से ऊंचाई का प्रभाव दर्शनीय है। उत्तरी तथा उत्तर पश्चिमी भाग में सागरीय जलवायु मिलती है। दक्षिणी भाग में भूमध्य सागरीय जलवायु तथा आंतरिक पठार पर महाद्वीपीय जलवायु मिलती है।

स्पेन की वनस्पति

वर्षा की मात्रा के अनुसार वनस्पति का वितरण मिलता है। उत्तरी भाग में पश्चिमी यूरोप तुल्य वन तथा दक्षिणी भाग में कोर्क, जैतून व ओक वृक्षों की प्रधानता है। शुष्क पठारी भागों में घास उगती है।

स्पेन की कृषि

जलवायु के अनुसार, भूमि उपयोग देखने को मिलता है। शुष्क घाटियों में सिंचाई की सहायता से खेती की जाती है ऐसे क्षेत्र कैंपो रेगाड़ियों कहलाते हैं। पर्याप्त वर्षा वाले क्षेत्रों में असिंचित कृषि वाले क्षेत्रों को कैंपो सिकानो कहा जाता है। गेहूं, राई, जौ, मक्का, सरदार, फल, खजूर, कपास, गन्ना तथा जैतून आदि मुख्य फसलें हैं। फलों के बाग हुर्ता कहलाते हैं। पर्वतीय तथा प्राकृतिक चरागाहों में पशु पालन किया जाता है। अटलांटिक तथा भूमध्य सागर तट पर मत्स्य उत्पादन भी होता है।

खनिज एवं ऊर्जा संसाधन

खनिजों की दृष्टि से स्पेन एक धनी देश है। यहां लौहा धातु मैग्नीज, टंगस्टन, गंधक, शीशा, तांबा, पारा, चांदी तथा जस्ता अधिकांश मात्रा में मिलते हैं। किंतु उनका समुचित उपयोग नहीं हुआ है। कोयला तथा जल विद्युत भी पर्याप्त विकसित है।

स्पेन में उद्योग

अवसंरचना के अभाव में उद्योगों का सीमित विकास हुआ है। दो क्षेत्र में उद्योग विकसित है –

  1. आस्टुरियन मैदान में उतरी औद्योगिक क्षेत्र तथा
  2. कैटेलोनिया में पूर्वी औद्योगिक क्षेत्र।

स्पेन की जनसंख्या

मेसेटा पठार को क्रो-मैग्नम नामक प्राचीन मानव का निवास स्थान माना जाता है। उत्तरी अफ्रीका के मूर लोगों ने स्पेन के इतिहास को बहुत प्रभावित किया। 15 वीं शताब्दी में यहां ईसाई धर्म का प्रचार हुआ। उपनिवेश काल की आर्थिक उपलब्धियां यहां टिकी न रह सकीं। अब स्पेन आर्थिक रूप से सापेक्षत: पिछड़ा तथा राजनीतिक रूप से अस्थिर देश है। यहां 70 प्रतिशत नगरीकरण तथा 100 प्रतिशत साक्षरता मिलती है। प्रति व्यक्ति औसत वार्षिक आय $26320 है। मेड्रिड देश की राजधानी है। इसके अलावा बर्सिलोना, वैलेंसिया तथा सेविले अन्य प्रमुख नगर हैं।

1 thought on “स्पेन क्यों प्रसिद्ध है एवं इसका पुराना नाम क्या है?”

  1. Pingback: आइबेरिया प्रायद्वीप कहां स्थित है I इबेरिया प्रायद्वीप कहां है? - Mountain Ratna

Comments are closed.

Scroll to Top
10 TYPES OF ROSES FOR YOUR LOVELY HOME OR GARDEN Benefits of Gulmohar Tree or Plant Some important facts about IRIS plant