अफ्रीका में प्रमुख पर्वत कौन-कौन से हैं?

अफ्रीका के प्रमुख पर्वतों के नाम 

  1. एटलस पर्वत :  यह अफ्रीका के उत्तर-पूर्वी भाग में स्थित है एवं तटीय नवीन मोड़दार पर्वत है। इसका विस्तार मोरक्को, अल्जीरिया एवं ट्यूनीशिया में है।
  2. एंटी एटलस पर्वत :  यह एटलस का दक्षिणी भाग है जो कि मोरोक्को में स्थित है।
  3. मध्य एटलस पर्वत :  यह एटलस के मध्य-पश्चिमी भाग में स्थित है, जो मोरोक्को में स्थित है।
  4. उच्च एटलस पर्वत :  यह भी एटलस के मध्य-पूर्वी भाग में स्थित है, जो मोरोक्को में स्थित है।
  5. सहारा एटलस पर्वत :  यह एटलस का उत्तरी-पूर्वी विस्तार है, जो अल्जीरिया एवं ट्यूनीशिया में स्थित है।
  6. स्वार्ट बर्ग पर्वत :  यह दक्षिण अफ्रीका के पूर्वी किनारे पर स्थित है तथा नवीन मोड़दार पर्वत है।
  7. अबर डेयर माउंटेंस :  यह पश्चिमी केन्या के नैरोबी के उत्तर में स्थित पर्वत है, जहां राष्ट्रीय पार्क स्थित है।
  8. अहगर या होगर पर्वत :  यह दक्षिणी अल्जीरिया के सहारा मरुस्थल में स्थित है। यह एक ज्वालामुखी उत्पत्ति वाला पर्वत भी है।
  9. तिबेस्ती पर्वत :  यह चाड के उत्तरी भाग में स्थित प्राचीन पर्वत है एवं उच्च भूमि है।
  10. माउन्टेन्स आफ द मून :  मध्य अफ्रीका के एडवर्ड झील तथा एलवर्ट झील के मध्य रिफ्ट घाटी में विस्तृत पर्वत श्रेणी है, जो युगांडा तथा जैरे की सीमा बनाती है।
  11. कैमरून पर्वत :  यह अफ्रीका के कैमरून में स्थित ज्वालामुखी पर्वत है। यह अफ्रीका का एकमात्र ज्वालामुखी एवं तटीय स्थिति पर्वत है।
  12. किलिमंजारो पर्वत :  यह तंजानिया एवं केन्या की सीमा पर स्थित है, जो पूर्वी अफ्रीका का प्रमुख ज्वालामुखी पर्वत भी है। यह अफ़्रीका की सर्वोच्च चोटी है।
  13. केन्या पर्वत :  यह केन्या में स्थित ज्वालामुखी पर्वत है।
  14. एल्गन पर्वत :  यह युगांडा एवं केन्या की सीमा पर भ्रंश घाटी में स्थित ज्वालामुखी पर्वत है।
  15. रुंग्वे पर्वत :  यह तंजानिया में स्थित है जो कि एक भ्रंश घाटी में स्थित ज्वालामुखी पर्वत है।
  16. आदामावा पर्वत :  यह कैमरून एवं नाइजीरिया की सीमा पर स्थित है, जो प्राचीन पठारी पर्वतीय क्षेत्र है।
  17. फोटाजालोन उच्च भूमि :  यह गिनी, सियारा लियोन, लाइबेरिया और आइवरी कोस्ट में स्थित उच्च भूमि है। यहां से सेनेगल, नाइजर एवं जैरे नदियां निकलती है।
  18. बीई पठारयह अंगोला के मध्यवर्ती भाग में स्थित उच्च भूमि हैं। यहां से कई नदियां निकलती हैं, जैसे जाम्बेजी।
  19. हाईवल्द पर्वत :  यह दक्षिण अफ्रीका के मध्य पूर्व में स्थित उच्च भूमि हैं। यहां से ऑरेंज एवं लिंपोपो नदियां निकलती हैं।
  20. इथोपिया का पठारयह इथोपिया के विस्तृत क्षेत्र में विस्तृत है। यहां से नील की कई सहायक नदियां निकलती है। यहां की सर्वोच्च चोटी रास दशन है।