अफ्रीका में कितनी प्रमुख नदियां हैं?

अफ्रीका एशिया के बाद दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है। इसके उत्तर में भूमध्य सागर एवं यूरोप महाद्वीप, पश्चिम में अटलांटिक महासागर, दक्षिण में दक्षिण महासागर, पूर्व में अरब सागर एवं हिंद महासागर स्थित है। स्वेज नहर अफ्रीका को एशिया से जोड़ती है। अफ्रीका में विभिन्न नदियां पाई जाती हैं, जो निम्नलिखित हैं।

    1. नील नदी :  यह अफ्रीका एवं विश्व की सबसे लंबी नदी है। यह श्वेत नील एवं ब्लू नील के संगम से उत्पन्न होती है। यह बुरुंडी (विक्टोरिया झील) से निकलती है तथा युगांडा, सूडान और मिस्र से बहते हुए भूमध्य सागर में डेल्टा बनाती है।
    2. श्वेत नील नदी :  नील नदी का ऊपरी भाग जो बुरुंडी से निकलती है तथा युगांडा एवं सूडान में प्रवाहित होती हुई, खार्तूम के पास नील नदी में मिलती है।
    3. नीली नील नदी :  यह नील नदी की एक प्रमुख धारा है जो इथोपिया उच्च भूमि की टाना झील से उत्पन्न होती है। यह खार्तूम में श्वेत नील नदी से मिल जाती है।
    4. अत्बारा नदी :  यह नील नदी की सहायक नदी है जो सूडान में मिलती है। यह इथोपिया की उच्च भूमि से निकलती है।
    5. बहर अल जवेल :  यह नील नदी का मुख्य स्रोत है, जो बुरुंडी से निकलती है। यह उत्तर में श्वेत नील नदी के रूप में प्रवाहित होती है।
    6. जांबेजी नदी : यह कटंगा पठार से निकलती है तथा दक्षिण व दक्षिण-पूर्व की ओर प्रवाहित होती हुई, मोजांबिक चैनल में गिर जाती है। 
    7. लिंपोपो नदी :  यह दक्षिण अफ्रीका के हाई वल्द (ट्रांसवाल) से उत्पन्न होकर उत्तर की ओर मकर रेखा को पार करती है तथा पुनः दक्षिण की ओर मुड़कर मकर रेखा को पार करती है। इस प्रकार यह नदी मकर रेखा को दो बार करती है। और अंत में हिंद महासागर की देलागोवा की खाड़ी में गिरती है।
    8. ऑरेंज नदी :  यह दक्षिण अफ्रीका के सबसे लंबी नदी है, जो ड्रेकनसबर्ग पर्वत से उत्पन्न होती हुई, नामीबिया तथा दक्षिण अफ्रीका की सीमा निर्धारित करती है। 
    9. जैरे या कांगो नदी :  यह मध्य अफ्रीका की सबसे लंबी नदी है, जो कटंगा उच्च भूमि से निकलती है। यह लवुआ तथा लुइलावा नदी के संगम से बनी है। यह विषुवत रेखा को दो बार काटती है तथा अटलांटिक महासागर में गिरती है। 
    10. नाइजर नदी :  यह उत्तर-पश्चिम अफ्रीका में सिएरा लियोन में फोटाजालोन उच्च भूमि से निकलती है तथा उत्तर की ओर पुनः दक्षिण की ओर मुड़कर गिनी की खाड़ी में गिर जाती है। 
    11. गाम्बिया नदी :  यह गिनी से उद्गम होते हुए गाम्बिया में प्रवाहित होते हुए पश्चिम में अटलांटिक महासागर में गिर जाती है। 
    12. सेनेगल नदी :  यह गिनी में फोटोजालौन उच्च भूमि से निकलती है तथा सेनेगल मेरिटानिया की सीमा बनाते हुए अटलांटिक महासागर में गिर जाती है।
Scroll to Top
10 TYPES OF ROSES FOR YOUR LOVELY HOME OR GARDEN Benefits of Gulmohar Tree or Plant Best Stock in Auto Ancillaries in India Some important facts about IRIS plant Which is good stock in EV sector?