मारने पर बिल्ली की हड्डी क्यों नहीं टूटती है?

बिल्ली (Cat) एक मांसाहारी एवं स्तनधारी जानवर है। इसके अंदर सुनने एवं सुंघने की क्षमता बहुत अधिक होती है एवं यह अंधेरे में भी देख सकती है। इसकी उम्र लगभग 15 वर्ष तक होती है। यह एक शिकारी जानवर है एवं कुछ लोग इसे अपने घर में पालते भी हैं अर्थात यह एक पालतू जानवर भी है। यह बाघ प्रजाति की है।

बिल्ली का मजबूत शरीर :

बिल्ली का शरीर मजबूत एवं लचीला होता है। इसकी रीड की हड्डी में 53 जोड़ होते हैं, जिसके कारण इसकी हड्डियां इतनी लचीली होती है कि इसको मारने पर भी इसकी हड्डियां नहीं टूटती। यह ढोंगी जानवर है जो थोड़ी-सी चोट लगने पर भी ढोंग बना लेती है।

बिल्ली एक अशुभ जानवर :

प्राचीन काल से लेकर आधुनिक काल तक, बिल्ली को अशुभ माना गया है। अर्थात अगर आप किसी शुभ कार्य के लिए जा रहे हैं और सामने से बिल्ली आ जाती है तो इसे अशुभ माना जाता है। दूसरा उदाहरण के तौर पर घर में अगर बिल्ली दूध गिरा देती है तो भी यह एक अशुभ संकेत है। बिल्ली को राक्षस जाति से संबोधित किया गया है।

बिल्ली और विज्ञान का संबंध :

बिल्ली में क्रोमोसोम की संख्या 38 होती है अर्थात 38 गुणसूत्र होते हैं। बिल्ली में लगभग 250 प्रकार के रोग होते हैं। भारत एक सांस्कृतिक देश है और यहां संस्कृति को विशेष महत्व दिया गया है जिसके कारण बिल्ली को एक अच्छा जानवर नहीं माना जाता और न ही इसे पालतू बनाया जा सकता है अपवाद अलग है। मगर यूरोप एवं अमेरिका जैसे देश में बिल्ली एक पालतू जानवर है।