मच्छर कान पर क्यों बोलते हैं?

मच्छर (Mosquito) एक रात्रिचर कीट है। दिन के समय ये कम दिखाई देते हैं। संसार के लगभग सभी भागों में पाया जाता है। ध्रुवीय एवं बर्फीले क्षेत्र में यें नहीं पाए जाते। क्योंकि अधिक ठंड में इनका विकास नहीं हो पाता। जिन क्षेत्रों में गर्मी अधिक पड़ती है, वहां अधिक मच्छर होते हैं। मच्छर एक-लिंगी जंतु है अर्थात नर और मादा मच्छर अलग-अलग होते हैं। मादा मच्छर ही मनुष्य एवं जंतुओं को काटती है, जबकि नर मच्छर पेड़-पौधों का रस पीते हैं।

मच्छर कान पर क्यों बोलता है।


मच्छर कान पर नहीं बोलता है बल्कि जैसे ही मच्छर हमारे कान के पास आता है तो इसके पंखों की आवाज हमारे कानों में सुनाई देती है इसलिए हमें लगता है कि मच्छर कान पर बोलता है।

दरअसल, जब मच्छर उड़ता है तो उसके पंखों की आवाज इतनी कम होती है कि हमें सुनाई नहीं देती, जैसे ही मच्छर हमारे कान के नजदीक आता है तो हमें उसके पंखों की आवाज सुनाई देती है। यहां हमें लगता है कि मच्छर हमारे कान पर बोल रहा है।

शेर से अधिक खतरनाक है मच्छर


रिपोर्ट के अनुसार यह साबित हो चुका है कि मच्छर दुनिया के सबसे खतरनाक जानवरों में शामिल है। क्योंकि इसके कारण निम्नलिखित बीमारियां बहुत तेजी से फैल रही है जैसे मलेरिया (मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने के कारण) डेंगू तथा चिकनगुनिया। मच्छरों के काटने से होने वाली बीमारियों की वजह से दुनिया भर में लगभग प्रत्येक वर्ष 725000 लोगों की मौत हो जाती है। इसलिए मच्छर को दुनिया का सबसे खतरनाक जीव माना गया।

मच्छर के काटने से दर्द नहीं होता।


जब मच्छर हमारे शरीर में अपना डंक को प्रवेश करता है तो उसके डंक से हमें कोई दर्द नहीं होता बल्कि जब डंक के माध्यम से वह हमारे शरीर में एक विशेष प्रकार का द्रव छोड़ता है तो उस द्रव से हमें दर्द एवं खाज होती है। क्योंकि यह हमारे रक्त में तेजाब की तरह लगता है।

कुछ मिली रिपोर्ट के अनुसार


कुछ रिपोर्टों में कहा गया है कि मच्छर मनुष्य का रक्त इसलिए पीता है क्योंकि मनुष्य के रक्त से उसकी प्रजनन शक्ति विकसित होती है। मच्छर अपनी प्रजनन शक्ति को बढ़ाने के लिए मनुष्य एवं जानवर का रक्त चूसते हैं।

मच्छर की जीवन यात्रा


मच्छर एनिमलिया प्रजाति का जानवर है। इसकी आयु 7-8 दिन होती है। सबसे पहले 1897 में ब्रिटिश डॉक्टर रोनाल्ड रोस द्वारा इसकी खोज की गई।

मच्छरों से कैसे बचा जाए


  1. मच्छरदानी का प्रयोग करना चाहिए जोकि सबसे अच्छा है।
  2. बाजार में बिक रही विभिन्न प्रकार की दवाएं जो कि मच्छरों को भगाने में सहायक होती हैं।
  3. पानी को इकट्ठा ना होने दें।
  4. घर एवं आसपास सफाई रखें।
  5. कपूर के प्रयोग करने से भी मच्छर नहीं आते।
  6. Allout, Mortine and Maxo देसी दवाइयां भी मच्छरों से दूर रखती हैं।
  7. मादा एनाफिलीज मच्छर अधिकतर दिन में काटता है इसलिए इन मच्छरों से बच्चों को दूर रखें।

[ Google Update ]
Scroll to Top
10 TYPES OF ROSES FOR YOUR LOVELY HOME OR GARDEN Benefits of Gulmohar Tree or Plant Best Stock in Auto Ancillaries in India Some important facts about IRIS plant Which is good stock in EV sector?