ग्रीनविच रेखा से तात्पर्य क्या है?

लंदन के ग्रीनविच (Greenwich) नामक स्थान से गुजरने वाली देशांतर रेखा को 0 डिग्री देशांतर रेखा या शुन्य मध्यान रेखा (Zero median line) या प्रधान मध्यान रेखा कहते हैं। यह ब्रिटेन का प्रमाणिक समय (Standard time) है। विश्व के समय क्षेत्र एवं समय का निर्धारण ग्रीनविच मीन टाइम से ही किया जाता है।

ग्रीनविच मीन टाइम से पूर्व की ओर 15 डिग्री देशांतर पर एक घंटा समय आगे बढ़ता है, जबकि पश्चिम की ओर जाने पर 15 डिग्री देशांतर (Longitude) पर एक घंटा समय पीछे होता है। भारत का प्रमाणित समय जो 82.5 डिग्री देशांतर से गुजरता है, ग्रीनविच मीन टाइम से 5.30 घंटे आगे हैं। दो देशांतर के बीच की दूरी को गोरे कहा जाता है। दो देशांतर के मध्य सर्वाधिक दूरी (111.32 किमी) भूमध्य रेखा पर स्थित है। पृथ्वी पर कुल देशान्तरों की संख्या 360 है।

ग्रीनविच रेखा पर स्थित देश

यह देशांतर ग्रीनलैंड व नॉर्वेजियन सागर, ब्रिटेन, फ्रांस, स्पेन, अल्जीरिया, मार्ले, बुर्किना फासो, घाना व दक्षिण अटलांटिक समुद्र से गुजरता है।

भारत के संदर्भ में

भारत में 82 डिग्री 30 अक्षांश पूर्वी देशांतर रेखा को मानक मध्यम रेखा अर्थात मानक समय माना गया है। यह रेखा इलाहाबाद उत्तर प्रदेश के निकट स्थित नैनी नामक स्थान से गुजरती है। भारत का प्रमाणित समय ग्रीनविच मध्य समय अर्थात जीएमटी से 5 घंटे 30 मिनट आगे है।