भारत का टाइम जोन क्या है?

विश्व के समय में एकरूपता लाने के लिए विश्व को 24 समय क्षेत्र में बांटा गया है। समय क्षेत्र का निर्धारण 1884 ईसवी में किया गया था। प्रत्येक समय क्षेत्र 15 देशांतर का होता है, और 1 घंटे का समय प्रदर्शित करता है। 24 समय क्षेत्रों के लिए 24 प्रामाणिक मध्यान (Standard Meridian) निर्धारित की गई है। प्रत्येक समय क्षेत्र का प्रमाणित समय ग्रीनविच समय के संदर्भ में बतलाया जाता है। प्रत्येक समय क्षेत्र अपने निकटवर्ती समय क्षेत्र से 1 घंटा भिन्न समय दर्शाता है।

ग्रीनविच याम्योत्तर 0° देशांतर पर स्थित है जोकि ग्रीनलैंड व नार्वेजियन सागर व ब्रिटेन, स्पेन, अल्जीरिया, फ्रांस, माले, बुर्फीनाफासो, घाना व दक्षिण अटलांटिक महासागर से गुजरती है। कुछ देशों में अत्यधिक देशान्तरीय विस्तार के कारण एक से अधिक मानक समय की व्यवस्था की गई है। USA में 7 समय जोन, रूस में 11 समय जोन व आस्ट्रेलिया में 3 समय जोन की व्यवस्था की गई है।