Rivers of India | भारत की नदियां | भारत की सबसे लम्बी नदी कौन-सी है?

भारत की नदियां

  1. सिंधु नदी :  यह मानसरोवर झील के निकट से निकलकर लद्दाख, जम्मू कश्मीर और पाकिस्तान होती हुई, अरब सागर में गिरती है। पंजाब की पांच प्रसिद्ध नदियां सतलुज, व्यास, रावी, चेनाव तथा झेलम का सामूहिक जल सिंधु नदी की धारा से मिठानकोट के निकट मिलता है। सिंधु नदी 2880 किमी लंबी है।
  2. झेलम नदी :  सिंधु तंत्र की नदी, जो पीर पंजाल की पदस्थली में स्थित बेरीनाग से निकलती है। बगलिहार परियोजना तथा विवादित तुलबुल परियोजना इसी नदी पर स्थित है। श्रीनगर इसी नदी के तट पर स्थित है।
  3. चिनाब नदी :  सिंधु नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी है, जो बारालावा दर्रें से चंद्रा और भागा नामक दो धाराओं में निकलकर अंतः एक धारा के रूप में सिंधु से मिल जाती है दूल्हती और सलाल परियोजना इसी नदी पर स्थित है।
  4. रावी नदी :  रोहतांग दर्रा हिमाचल प्रदेश के समीप से निकलती है तथा पंजाब की पांच नदियों में सबसे छोटी नदी है। चीन बांध तथा चंबानगर इसी नदी पर स्थित है।
  5. सतलुज नदी :  तिब्बत में मानसरोवर झील के समीप स्थित राकसताल से निकलती है तथा मुख्य हिमालय, लघु हिमालय तब शिवालिक पर्वत श्रृंखला को काटती हुई पंजाब में प्रवेश करती है और चिनाब की धारा से मिल जाती है। भाखड़ा नागल बांध तथा नाथपा झाकरी परियोजना इसी नदी पर स्थित है।
  6. ब्यास नदी :  रोहतांग दर्रा हिमाचल प्रदेश के समीप से निकलकर यह नदी कपूरथला के निकट सतलज में मिल जाती है। पोंग बांध किस नदी पर स्थित है। यह नदी भारत से उत्पन्न होकर भारत में ही समाप्त हो जाती है।
  7. लूनी नदी :  अजमेर स्थित अना सागर (झील) से निकलकर कच्छ के रन में गिरने वाली एक मरुस्थलीय नदी है। अधिक लवणता के कारण यह नदी लवण नदी के नाम से प्रसिद्ध है। बांडी, सुकरी, मिटड़ी आदि सहायक नदियां हैं।
  8. यमुना नदी :  यमुनोत्री हिमालय से निकलने वाली गंगा की सबसे प्रमुख दाहिने हाथ की नदी है। यह पोंटा साहब के पास मैदान में उतरती है तथा इलाहाबाद में गंगा नदी से मिल जाती है। इसकी सहायक नदियों में चंबल, सिंध, बेतवा और केन है, जो इसके दाहिने तरफ से मिलती है। यमुना नदी दिल्ली, मथुरा, आगरा, इलाहाबाद आदि शहरों को पार करती है।
  9. गंगा नदी :  गंगोत्री हिमालय से निकलने वाली भारत की सबसे पवित्र तथा सबसे लंबी नदी है। 2510 किमी लंबी नदी जो बंगाल की खाड़ी में गिरती है, देवप्रयाग के बाद इसका नाम गंगा (अलकनंदा भागीरथी के मिलने के उपरांत) हो जाता है। यह हरिद्वार के पास मैदान में आती है तथा इसकी सहायक नदियों में यमुना, घाघरा, गंडक, कोसी आदि प्रमुख है जो दाएं तरफ से मिलती हैं।
  10. गोमती नदी :  उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले से निकलकर अवध के मैदान को सिंचित करने वाली अपेक्षाकृत प्रदूषित जल से मुक्त गंगा की एक सहायक नदी जिसके तटवर्ती नगरों में लखनऊ और जौनपुर आते हैं।
  11. घाघरा नदी :  तिब्बत के मानसरोवर के पास भरचांचुंगर हिमनद राशकताल से निकलने वाली गंगा की सहायक नदी जो अपने बाढ़ के लिए प्रसिद्ध है। नेपाल में मांजू तथा करनाली नाम से तथा उत्तर प्रदेश में सरयू या घाघरा नाम से जानी जाती है।
  12. कोसी नदी :  गोसाईनाथ चोटी के उत्तर से निकलकर यह नदी भागलपुर जनपद में गंगा से मिल जाती है। अपने बाढ़ से तबाही लाने के कारण बिहार का शोक तथा अपना मार्ग बदलने के लिए प्रसिद्ध है।
  13. चंबल नदी :  मध्य प्रदेश में मऊ के निकट जानापाव पहाड़ी से निकलने वाली यह नदी राजस्थान और मध्य प्रदेश की सीमा निर्धारित करती है तथा यमुना नदी की सहायक नदी है। यह इटावा के पास यमुना नदी में मिल जा मिलती है। काली, सिंध, पार्वती, बनास, सिप्ता आदि इसकी सहायक नदियां हैं तथा गांधी सागर बांध, राणा प्रताप सागर बांध तथा जवाहर सागर बांध इस नदी पर स्थित है। मध्यप्रदेश में चंबल बिहड़ भूमि विश्व भर में प्रसिद्ध है।
  14. बेतवा नदी :  रायसेन मध्य प्रदेश के निकट विंध्य पर्वतमाला से निकलने वाली, यह यमुना की राजघाट नदी है। सांची तथा ओरझा इसके प्रमुख तटवर्ती नगर हैं। माताटीला बांध उत्तर प्रदेश में तथा राजघाट बांध इसी नदी पर स्थित है।
  15. केन नदी :  सतना जनपद में कैमूर पहाड़ियों से निकलने वाली यह यमुना नदी की सहायक नदी है, जो बांदा जनपद उत्तर प्रदेश के निकट यमुना में मिल जाती है। इस नदी में केवल वर्षा ऋतु में पानी रहता है तथा गर्मियों में है सूख जाती है।
  16. सोन नदी :  अमरकंटक पहाड़ी से निकलकर यह रामनगर के पास गंगा में मिल जाती है।
  17. साबरमती नदी :  राजस्थान की मेवाड़ पहाड़ियों (अरावली) पर्वतमाला से निकलकर खंभात की खाड़ी में गिरती है। यह राजस्थान तथा गुजरात में बहती है।
  18. माही नदी :  विंध्य पर्वतमाला से निकलकर मध्य प्रदेश, राजस्थान एवं गुजरात में बहते हुए यह खंभात की खाड़ी में गिरती है। सोम, अनास और पनप इसकी सहायक नदियां हैं। बावनकाबोरी बांध एवं कदाना बांध इस नदी पर स्थित है।

<<< Read More >>>
Posted in Uncategorized

2 thoughts on “Rivers of India | भारत की नदियां | भारत की सबसे लम्बी नदी कौन-सी है?

Comments are closed.