यूनाइटेड किंगडम (United Kingdom) तथा ब्रिटेन (Britain) में क्या अंतर है?

यूनाइटेड किंगडम/United Kingdom

ग्रेट ब्रिटेन एवं आयरलैंड का उत्तरी भाग मिलकर यूनाइटेड किंगडम (UK) कहलाता है। यूनाइटेड किंगडम की प्रमुख इकाइयां – स्कॉटलैंड, वेल्स तथा उत्तरी आयरलैंड है। स्कॉटलैंड ग्रेट ब्रिटेन का उत्तरी एवं वेल्स दक्षिण भाग है। निकटवर्ती हेब्राइडस, ओर्कने, शेटलैण्ड, एंग्लेसी तथा राइट द्वीप भी इसमें सम्मिलित हैं। यूनाइटेड किंगडम का क्षेत्रफल 24,41,08 किमी तथा जनसंख्या 67 मिलियन तथा जनसंख्या घनत्व 270 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी (2021) है।

भौतिक प्रदेश ब्रिटिश द्वीप समूह यूरोप के प्रमुख स्थल से इंग्लिश चैनल द्वारा पृथक होते हैं। ग्रेट ब्रिटेन को धरातल की दृष्टि से दो भागों में बांटा जा सकता है।

  1.  उत्तर पश्चिमी उच्च प्रदेश,
  2.  दक्षिण पूर्वी निम्न भूमि

उत्तरी-पश्चिमी उच्च प्रदेश में स्कॉटलैंड की उच्च भूमियां तथा ग्रेम्पियन्स पर्वत है। बननेविस सर्वोच्च शिखर है। पिनाइन श्रेणी इंग्लैंड के मध्य में स्थित है। यह पर्वत तथा पहाड़ियां अत्यधिक अपरदित है। पिनाइन श्रेणी के पश्चिम में लंकाशायर तथा चेशायर के मैदान स्थित है। वेल्स का धरातल पठारी है, जिस पर स्त्रोडन पर्वत सर्वोच्च है।

उत्तरी आयरलैंड की पहाड़ियां नीची है। यहां माओरी पर्वत सबसे ऊंचा है। इंग्लैंड के दक्षिण-पूर्वी भाग में लंदन बेसिन तथा हेंपशायर बेसिन प्रमुख मैदान है।

यूनाइटेड किंगडम की जलवायु

50 डिग्री से 60 डिग्री उत्तरी अक्षांश के मध्य, द्वीपीय स्थिति होने के कारण ग्रेट ब्रिटेन वर्ष पर्यंत पछुआ समुद्री पवनों के प्रभाव में रहता है। गर्म अटलांटिक धारा का प्रभाव भी महत्वपूर्ण है। यहां वर्ष भर चक्रवातीय वर्षा होती है। तापमान पर समुद्र तल से ऊंचाई का भी प्रभाव पड़ता है। यहां पश्चिमी यूरोपीय तुल्य जलवायु पाई जाती है।

यूनाइटेड किंगडम की प्राकृतिक वनस्पति

देश के केवल 7 प्रतिशत क्षेत्र पर वनों (Forest) का विस्तार है। ये वन पर्वतीय भागों में पाए जाते हैं। इनमें स्कोट पाइन प्रमुख किस्म है। रेतीली तटीय भूमि पर ओक (Oak) के वन उगते हैं। पूर्वी इंग्लैंड तथा उत्तरी राइडिंग प्रदेश (Riding state) में हीथ तथा मूर वनस्पति पाई जाती है। दक्षिणी भागों में घासों की प्रधानता है।

ग्रेट ब्रिटेन की कृषि

ग्रेट ब्रिटेन में कृषि योग्य भूमि की कमी है। केवल 4 प्रतिशत कार्यशील जनसंख्या ही कृषि में संलग्न है। खाद्यान्न आयात (Import) करने पड़ते हैं। गेहूं, जौ, आलू तथा चुकंदर आदि प्रमुख खाद्य (Food) फसलें हैं। मत्स्य (Fish) उत्पादन महत्वपूर्ण है। ग्रेट ब्रिटेन विश्व का प्रमुख मत्स्य उत्पादक देश है। आइसलैंड द्वीप के निकट उत्तरी सागर, बेरेण्टस सागर, ग्रीनलैंड के पूर्वी एवं पश्चिमी तट तथा स्कॉटलैंड के पश्चिम में रोक ऑल बैंक (Rock all Bank) से मत्स्य उत्पादन किया जाता है।

खनिज संसाधन

कोयला (Coal) खनन का प्रारंभ ग्रेट ब्रिटेन में ही हुआ था, किंतु अत्यधिक दोहन के कारण अब यह महत्वपूर्ण खनिज नहीं है। पिनाइन श्रेणी के ढालों पर वेल्स तथा स्कॉटलैंड की मध्यवर्ती घाटी में कोयला उत्पादन होता है। खनिज तेल उत्तरी सागर से प्राप्त होता है। तथा अन्य खनिज इतने महत्वपूर्ण नहीं है।

उद्योग

लोहा इस्पात, सूती वस्त्र, भारी मशीनरी, मोटर वाहन, पोत निर्माण तथा वायु निर्माण आदि प्रमुख उद्योग है।

लोहा इस्पात उद्योग क्षेत्र

लीसेस्टर, नार्थम्बरलैण्ड, डरहम, न्यूकैसिल, मिडिल्सबरो, नार्थम्प्टन, साण्डरलैण्ड, उत्तरी लिकन शायर, कम्बरलैण्ड, लंकाशायर, ग्लासगो, कार्डिक, टेलबट तथा न्यूपोर्ट प्रमुख हैं।

सूती वस्त्र उद्योग क्षेत्र

लंकाशायर, मानचेस्टर तथा लिवरपूल में सूती वस्त्र उद्योग का काम किया जाता है।

जनसंख्या

ग्रेट ब्रिटेन की जनसंख्या 67 मिलियन तथा औसत जनसंख्या घनत्व 270 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी है। लंकाशायर, मध्यवर्ती मैदान, उत्तर पूर्व इंग्लैंड तथा दक्षिणी इंग्लैंड अधिक घने बसे हुए हैं, जबकि स्कॉटलैंड, झील प्रदेश, डेवन, कार्नवाल तथा वेल्स कम आबादी वाले क्षेत्र हैं।

देश की 90% जनसंख्या नगरीय है। जनसंख्या की वार्षिक वृद्धि दर 0.1% मात्र है। साक्षरता हंड्रेड प्रतिशत है। प्रति व्यक्ति औसत वार्षिक आय $24160 है।

प्रमुख नगर

लंदन राजधानी नगर, प्रमुख सांस्कृतिक, औद्योगिक एवं व्यापारिक केंद्र है। ग्लासो महत्वपूर्ण पत्तन है। एडिनबरा स्कॉटलैंड की राजधानी है। मानचेस्टर प्रमुख औद्योगिक एवं नदियां पत्तन हैं। बर्मीघम को इस्पात नगरी कहा जाता है।

1 thought on “यूनाइटेड किंगडम (United Kingdom) तथा ब्रिटेन (Britain) में क्या अंतर है?”

  1. Pingback: आयरलैंड कहां स्थित है I एमराल्ड द्वीप किसे कहा जाता है I आयरलैंड कब स्वतंत्र हुआ I डबलिन किस देश की र

Comments are closed.

Scroll to Top