फिनलैंड | झीलों का देश किसे कहा जाता है?

फिनलैंड का क्षेत्रफल 338 हजार वर्ग किमी है। इसकी जनसंख्या 55.2 लाख (2020) तथा जनसंख्या घनत्व 18 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी है। इसके उत्तर में नार्वे, पूर्व में रूस, दक्षिण में फिनलैंड की खाड़ी तथा पश्चिम में बोथनिया की खाड़ी एवं स्वीडन स्थित है। फिनलैंड गणराज्य, उत्तरी यूरोप के फेनोस्केनेडियन क्षेत्र में स्थित एक नॉर्डिक देश है।
फिनलैंड का अधिकांश भाग निम्न मैदान (Low ground/plain) है। तथा इसका उत्तरी-पश्चिमी भाग पर्वतीय है। तटीय भागों में कटी-फटी खाड़ियां स्थित है। फिनलैंड को ‘झीलों का देश’ कहा जाता है। यहां 20,000 से अधिक झीलें हैं। नदियां छोटी तथा कम गहरी है। देश का 60 प्रतिशत क्षेत्र वनाच्छादित है, जिसके 55 प्रतिशत भाग पर चीड़, 30 प्रतिशत पर स्प्रुस तथा 15% पर बर्च के वृक्ष पाए जाते हैं।

फिनलैंड में तांबा, निकल, लोहा, जस्ता, क्रोमियम, सीसा तथा पायराइट्स आदि खनिज पाए जाते हैं तथा परमाणु संयंत्रों से उर्जा उत्पन्न की जाती है।

फिनलैंड में 86 प्रतिशत नगरीय जनसंख्या, 99 प्रतिशत साक्षरता तथा प्रति औसत वार्षिक आय $24,430 दर्ज की गई है। हेलसिंकी (Blue City) देश की राजधानी है तथा फिनलैंड का सबसे बड़ा शहर है। टैम्पीयर तथा एस्पू अन्य प्रमुख नगर हैं। यूरो यहां की मुद्रा है।

संयुक्त राष्ट्र के हैप्पी इंडेक्स (Happy Index) में फिनलैंड प्रथम स्थान पर है। अर्थात यहां के लोग दुनिया में सबसे खुशी लोग (Happiest person) (2019) हैं।

महत्वपूर्ण तथ्य | Mountain Ratna

  1. मच्छर मार नामक एक खेल खेला जाता है।
  2. यहां राष्ट्रीय स्लीप डे बनाया जाता है।
  3. फिनलैंड में सबसे ज्यादा आबादी ईसाई धर्म की है।
  4. फिनलैंड में हिंदू धर्म आबादी लगभग 5000 से 6000 है।
Scroll to Top
10 TYPES OF ROSES FOR YOUR LOVELY HOME OR GARDEN Benefits of Gulmohar Tree or Plant Best Stock in Auto Ancillaries in India Some important facts about IRIS plant Which is good stock in EV sector?