स्वीडन क्यों प्रसिद्ध है?

स्कैंडिनेविया प्रायद्वीप के पूर्वी भाग में स्थित स्वीडन यूरोप का एक चौथा बड़ा देश है। यहां 1434 ईसवी से संवैधानिक राजतंत्र प्रचलित है। यह विश्व का सर्वप्रथम कल्याणकारी राज्य (Welfare state) है। इसकी राजधानी स्टॉकहोम समुद्र का सौंदर्य (Beauty of the sea) कहलाती है। स्वीडन का क्षेत्रफल 4,49,973 वर्ग किमी, जनसंख्या 10.4 मिलीयन (2021) तथा औसत जनसंख्या घनत्व 25 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी है।

स्वीडन का 25% क्षेत्र पर्वतीय है। उत्तरी-पूर्वी भाग में विस्तृत पर्वत श्रेणी, विश्व की प्राचीनतम श्रेणियों में से है। इसका सर्वोच्च शिखर माउंट केबने (2110 M) है। शेष स्वीडन, एक ढालू पठार है। जिसमें हिमनद से उत्पन्न अनेक झीलें स्थित है।

स्वीडन की जलवायु

स्वीडन की जलवायु पर उच्चावच (Relief) तथा गरम उत्तरी अटलांटिक ड्रिफट का प्रभाव पड़ता है। तटीय भागों में शीतोष्ण सागरीय तथा आंतरिक भागों में महाद्वीपीय जलवायु मिलती है। दक्षिण में स्थित स्टॉकहोम का तापमान -2.8 डिग्री सेल्सियस (जनवरी) रहता है, जबकि उत्तर में स्थित जोकमोक का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। औसत वार्षिक वर्षा पश्चिमी पर्वतों पर 90 सेंमी तथा पूर्व में 45 सेंमी होती है। दक्षिणी भाग में 40 दिन, स्कॉटहोम में 100 दिन, तथा उत्तरी पर्वतीय भाग में 250 दिन ही हिमाच्छादन रहता है।

स्वीडन के खनिज एवं फ़सलें

स्वीडन में यूरेनियम के विशाल भंडार पाए जाते हैं। प्रचुर वन तथा खनिज संपदा के कारण स्वीडन अत्याधिक औद्योगीकृत देश है। इस्पात, मशीनरी, उपकरण सैन्य सामग्री, वाहन, पोर्ट, निर्माण तथा कागज प्रमुख उद्योग है। धातु की कलात्मक वस्तुओं के निर्माण, वोल्वो तथा साबकारों के लिए स्वीडन विख्यात है। खाद्यान्न, आलू, चुकंदर, दूध पदार्थ  स्कॉटहोम तथा गोटेबर्ग मामलों में प्रमुख पत्तन है।

स्वीडन की मुद्रा का नाम स्वीडिश क्रोना है। तथा भाषा स्वीडिश है। यहां का राष्ट्रीय खेल स्वीडिश फुटबॉल है।

Scroll to Top