लक्ज़मबर्ग इतना प्रसिद्ध क्यों है?

बेनिलक्स (बेल्जियम, नीदरलैंड और लक्जमबर्ग का आर्थिक समूह) देशों में यह सबसे छोटा देश है। जिसका क्षेत्रफल 2586 वर्ग किमी तथा जनसंख्या लगभग 5 लाख है। इसकी राजभाषाएं जर्मन, फ्रांसीसी तथा लक्जमबर्गी हैं। यह बेल्जियम, फ्रांस तथा जर्मनी से घिरा हुआ है। लक्जमबर्ग में संसदीय लोकतांत्रिक व्यवस्था है, जबकि संवैधानिक रूप से राजा सर्वोच्च होता है। यह एक विकसित देश है। जहां प्रति व्यक्ति GDP (Gross Domestic Product) सबसे ज्यादा है। यूरो यहां की मुद्रा है। भौतिक दृष्टि से इसे दो भागों में बांटा गया है।

  1. आर्डेनीज पठार तथा
  2. दक्षिणी मैदान जिसे जटलैंड कहा जाता है।

उच्च पठारी भाग में कठोर शीत तथा एक मास हिमाच्छादन रहता है। वर्ष भर सुवितरित वर्षा होती है। वार्षिक वर्षा 75 सेंमी है। औसत तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस (जनवरी में) तथा 17.5 डिग्री सेल्सियस (जुलाई) में रहता है।

पठारी भाग पर दूध (Milk) का व्यवसाय तथा मैदानी भाग पर पशुचरण किया जाता है। इसके साथ गेहूं, मक्का, आलू, चुकंदर एवं चारे आदि की खेती की जाती है। मोजले घाटी में अंगूर की खेती होती है। लगभग 10 प्रतिशत व्यक्ति कृषि में संलग्न है।

लक्जमबर्ग में लोहा धातु एकमात्र खनिज है। कोयला आयात करना पड़ता है। यहां इस्पात, मशीनरी, उपकरण, सीमेंट, कागज, ऊनी वस्त्र, चमड़ा, चीनी तथा बियर आदि प्रमुख उद्योग है।

लक्जमबर्ग नगर देश की राजधानी है। यहां 90 प्रतिशत लोग शहरों में रहते हैं तथा साक्षरता दर 100 प्रतिशत है। प्रति व्यक्ति औसत वार्षिक आय विश्व में सबसे ज्यादा $75130 है।

Scroll to Top
10 TYPES OF ROSES FOR YOUR LOVELY HOME OR GARDEN Benefits of Gulmohar Tree or Plant Best Stock in Auto Ancillaries in India Some important facts about IRIS plant Which is good stock in EV sector?