उत्तरी अमेरिका की मुख्य फसलें को संक्षिप्त रूप में समझाओ।

उत्तरी अमेरिका की मुख्य कारण फसलों में गेहूं, मक्का, जई तथा चावल है। नगदी फसलों में कपास, गन्ना, तंबाकू, चुकंदर तथा बागानी फसल में कहवा प्रमुख है।

गेहूं/Wheat

यह उत्तरी अमेरिका में मुख्य खाद्यान्न फसल है। संयुक्त राज्य अमेरिका तथा कनाडा विश्व के प्रमुख गेहूं उत्पादक देशों में से एक हैं और विश्व में गेहूं के अंतरराष्ट्रीय व्यापार में इनकी पर्याप्त भागीदारी है। संयुक्त राज्य अमेरिका विश्व का लगभग 11 प्रतिशत तथा कनाडा 5% गेहूं पैदा करता है। उत्तरी अमेरिका में शीतकालीन गेहूं तथा बसंतकालीन गेहूं दोनों ही उगाये जाते हैं। उत्तरी अमेरिका में 4 प्रमुख गेहूं उत्पादक प्रदेश है।

  1. कनाडा तथा संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रेयरी का बसंत कालीन गेहूं प्रदेश।
  2. प्रेयरी प्रदेश के दक्षिण से लेकर झील प्रदेश तक शीतकालीन गेहूं प्रदेश
  3. रॉकी पर्वतीय क्षेत्र में स्थित कोलंबिया पठार का गेहूं क्षेत्र में बसंतकालीन गेहूं की कृषि प्रदेश
  4. कैलिफोर्निया घाटी क्षेत्र से शीतकालीन गेहूं का कृषि प्रदेश
  5. गेहूं उत्पादक क्षेत्रों से गेहूं रेलो द्वारा निकटवर्ती नगरों में लाकर बड़े-बड़े घरों में रखा जाता है, जिन्हें एलिवेटर कहते हैं।

मक्का/Maize

उत्तरी अमेरिका में मक्का का उत्पादन मुख्य रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका, मैक्सिको तथा मध्य अमेरिका में होता है। विश्व की लगभग आधी मक्का इसी महादेश में उत्पन्न होती है। संयुक्त राज्य अमेरिका में मक्का पेटी में मुख्यतः मक्का की खेती की जाती है। कहा जाता है कि संयुक्त राज्य अमेरिका में मांस उद्योग का आधार मक्का ही है। मक्का मैक्सिको का मुख्य खाद्यान्न है तथा ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों का मक्का मुख्य भोजन है। यह मध्यवर्ती पठार पर मक्के की कृषि आधुनिक तरीके से की जाती है।

कपास/Cotton

उत्तरी अमेरिका कपास के उत्पादन में महत्वपूर्ण स्थान रखता है और विश्व का लगभग 20% कपास का उत्पादन करता है। यहां संयुक्त राज्य अमेरिका तथा मेक्सिको महत्वपूर्ण उत्पादक देश है। संयुक्त राज्य अमेरिका में कपास का उत्पादन मुख्य कपास की पेटी में किया जाता है, जो दक्षिण राज्यों में स्थित है। संयुक्त राज्य अमेरिका विश्व का प्रथम कपास निर्यातक देश है। मध्य अमेरिका में कपास की उपज मुख्यत: निकारागुआ में की जाती है।

जई/Oats

जई का उत्पादन कनाडा के दक्षिण पूर्वी तथा संयुक्त राज्य अमेरिका के उत्तरी भागों में मुख्यता उत्पन्न किया जाता है। जई मुख्यत: गायों तथा घोड़ों को खिलाई जाती है। यह ठंडी आर्द्र जलवायु की फसल है। पश्चिमी देशों में लोग इसका प्रयोग दलिया (Parridge) के रूप में करते हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका विश्व का प्रमुख उत्पादक है। रूस के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका का दूसरा स्थान जई के उत्पादन में हैं।

जौ/Barley

उत्तरी अमेरिका में जौ का उत्पादन कनाडा तथा संयुक्त राज्य अमेरिका का प्रेयरीज क्षेत्र के बसंत कालीन गेहूं के प्रदेश में तथा कैलिफोर्निया में होता है। विश्व में रूस के बाद कनाडा तथा यूएसए प्रमुख उत्पादक है।

चावल/Rice

संयुक्त राज्य अमेरिका में चावल की कृषि आर्द्र उपोष्ण गल्फ तटीय प्रदेश में लुसियाना तथा टैक्सास राज्यों में तथा निकटवर्ती मिसिसिपी घाटी के अरकन्सास क्षेत्र में की जाती है। दूसरा महत्वपूर्ण क्षेत्र कैलिफोर्निया की सैक्रोमेंटो नदी की घाटी है। सिंचाई की सहायता से चावल का उत्पादन किया जाता है। यूएसए में चावल की खेती आधुनिक तरीके से बड़े पैमाने पर की जाती है। यूएसए चावल का प्रमुख निर्यातक देश भी है। उत्तरी अमेरिका में पश्चिमी द्वीप समूह में जमैका तथा मध्य अमेरिका के पनामा में चावल की खेती की जाती है।

तंबाकू/Tabaco

तंबाकू उत्तरी अमेरिका की एक महत्वपूर्ण फसल है। यहां संयुक्त राज्य अमेरिका में सर्वाधिक उत्पादन होता है जो चीन के बाद विश्व का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश है। चीन की तुलना में USA का तंबाकू अच्छी किस्म का होता है। USA विश्व का लगभग 10% तंबाकू का उत्पादन करता है।

गन्ना/Sugarcane

USA में ही हवाई द्वीप (प्रशांत महासागर के मध्य में) गन्ने का प्रमुख उत्पादक है। यहां विश्व का सर्वाधिक प्रति हेक्टेयर उत्पादन पाया जाता है। USA गन्ने की चीनी का विश्व का सबसे बड़ा आयातक देश है।

क्यूबा पश्चिमी द्वीप समूह का सर्वप्रथम उत्पादक है। क्यूबा यहां का सबसे बड़ा द्वीप भी है। क्यूबा विश्व के प्रमुख उत्पादक एवं निर्यातक देशों में एक है। यह विश्व का सबसे बड़ा निर्यातक है और विश्व के कुल निर्यात का लगभग एक चौथाई भाग इसी द्वीप से आता है। क्यूबा के कुल निर्यात में निर्यात मूल्य का लगभग 75% भाग चीनी का होता है अर्थात क्यूबा की अर्थव्यवस्था चीनी पर ही आधारित है।

चुकंदर/Sugarbeet

उत्तरी अमेरिका में चुकंदर की कृषि USA में ही की जाती है। रूस तथा फ्रांस के बाद यूएसए तीसरा महत्वपूर्ण चुकंदर उत्पादक देश है। चुकंदर शीतोष्ण कटिबंधीय फसल है।

कहवा/Coffee

उत्तरी अमेरिका में कहवा की खेती मुख्यत: मैक्सिको, मध्य अमेरिका तथा वेस्टइंडीज के कुछ द्वीपों में की जाती है। यह लेटिन अमेरिकी फसल है और आंग्ल अमेरिका (कनाडा तथा USA) में इसकी कृषि नहीं होती है। हालांकि सर्वाधिक खपत USA तथा कनाडा में ही है।

उत्तरी अमेरिका के कहवा बागानों को यहां फिन्का कहते हैं।

फल/Fruits

कैलिफोर्निया में भूमध्यसागरीय जलवायु पाई जाती है जो फलों के उत्पादन के लिए अनुकूल है। कैलिफोर्निया घाटी क्षेत्र से स्पेशल फल-रेलगाड़ियां शिकागो, न्यूयॉर्क तथा कनाडा को जाती है। समशीतोष्ण पतझड़ वृक्षों के फलों में सेब सबसे महत्वपूर्ण है।
उत्तरी अमेरिका में उष्णकटिबंधीय फलों में केला सबसे महत्वपूर्ण है। कैरेबियन एवं मध्य अमेरिका के देश केले की बागवानी एवं व्यापारिक कृषि के लिए विख्यात है।

मैक्सिको विश्व का सबसे बड़ा अनानास निर्यातक देश है।

डेयरी कृषि/Dairy Farming

डेयरी कृषि संयुक्त राज्य अमेरिका तथा कनाडा दोनों ही देशों में अत्यंत महत्वपूर्ण है। यहां डेयरी कृषि के क्षेत्र सभी महानगरों के चारों ओर स्थित हैं। जहां डेयरी उत्पादों की दैनिक आवश्यकता के लिए मांग है।

उत्तरी अमेरिका में डेयरी कृषि का सबसे अधिक विकास मक्का के क्षेत्र के उत्तर ग्रेट लेक्स तथा सेंट लोरेंस में हुआ है। यह क्षेत्र उत्तरी अमेरिका का महत्वपूर्ण डेयरी क्षेत्र है। यह क्षेत्र अमेरिका तथा कनाडा दोनों में पड़ता है और मुख्यतः सघन नगरीय आबादी के निकट स्थित है, जहां दूध, मक्खन एवं पनीर की बहुत मांग होती है।

कनाडा तथा संयुक्त राज्य अमेरिका में डेयरी कृषि का दूसरा महत्वपूर्ण क्षेत्र प्रशान्त तटीय क्षेत्र है।

Posted in Uncategorized