Types of Crops in India | भारत में फसलों के प्रकार

भारत में फसलों के प्रकार

भारत में 4 प्रकार की फसलें उगाई जाती है, जो इस प्रकार है।

खरीफ/वर्षा ऋतु की फसल

वर्षा के प्रारंभ पर मई से जुलाई तक हो जाती है एवं सितंबर, अक्टूबर, नवंबर में काटी जाती है। प्रमुख फसलें हैं – ज्वार, चावल, बाजरा, मक्का, कपास, तंबाकू, जूट, मूंगफली, गन्ना, मूंग, उड़द और राई आदि।

जायद खरीफ

वर्षा काल के अंत में अगस्त से सितंबर तक बोई जाती है। दिसंबर से जनवरी तक काट ली जाती है। अधिक तापमान वाले राज्य में उत्पादन पश्चिम बंगाल एवं बिहार में मुख्यता होता है। मुख्य फसलें हैं – सरसों, तिलहन, चावल, ज्वार और कपास आदि।

रबी फसल/शरद ऋतु की फसल

इसकी बुवाई अक्टूबर से दिसंबर तक की जाती है तथा कटाई फरवरी से अप्रैल एवं मई तक भी की जाती है। मुख्यत: सिंचाई की आवश्यकता से कृषि की जाती है। मुख्य फसलें हैं – गेहूं, जौ, चना, मटर, अरहर, मसूर, सरसों, आलू, शकरकंद, चुकंदर और अलसी आदि। [ अधिक जानकारी के लिए यहाँ Click करें ]

जायद रबी की फसल

बुआई, ग्रीष्म के प्रारंभ में की जाती है तथा कटाई मई से जून तक होती है। यह सिंचाई की आवश्यकता से की जाती है। मुख्य फसलें हैं – चारा (Fodder), सब्जियां (Vegetables), तरबूज (watermelon), खरबूजा, लहसुन (Garlic), ज्वार इत्यादि। प्रमुख खाद्य उत्पादक राज्य उत्तर प्रदेश, पंजाब, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल हैं।

Posted in Uncategorized