Straits of the World in Hindi | विश्व की प्रमुख जलसंधियां

जलसंधियाँ दो भिन्न जलराशियों को जोड़ती है और दो स्थलखंडो को अलग करती है इनका विश्वस्तरीय काफी महत्त्व होता है।

  1. मलक्का जलसंधि :  अंडमान एवं दक्षिण चीन सागर को जोड़ती है तथा सुमात्रा एवं मलाया प्रायद्वीप को पृथक करती है।
  2. सुण्डा जलसंधि :  जावा सागर एवं हिंद महासागर को जोड़ती है तथा सुमात्रा एवं जावा को पृथक करती है।
  3. फोवेक्स जलसंधि :  तस्मान सागर एवं दक्षिणी चीन सागर को जोड़ती है तथा दक्षिणी न्यूजीलैंड को दक्षिण स्थित लघु द्वीपों से पृथक करती है।
  4. हडसन जलसंधि :  हडसन की खाड़ी एवं अटलांटिक महासागर को जोड़ती है तथा लैब्राडोर पठार एवं बैफिन द्वीप को प्रथक करती है।
  5. हारमुज जलसंधि :  फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी को जोड़ती है तथा ओमान एवं ईरान को पृथक करती है।
  6. फारमोसा जलसंधि :  पूर्वी चीन एवं दक्षिण चीन सागर को जोड़ती है तथा ताइवान एवं चीन को पृथक करती है।
  7. लुजोन जलसंधि :  दक्षिण चीन एवं फिलीपींस सागर को जोड़ती है तथा ताइवान एवं लुजोन द्वीप को अलग करती है।
  8. कोरिया जलसंधि :  जापान सागर एवं पूर्वी चीन सागर को जोड़ती है तथा कोरिया एवं जापान को पृथक करती है।
  9. मकास्सार जलसंधि :  जावा सागर एवं सेलिबिज सागर को जोड़ती है तथा बोर्नियो एवं सेलिबिज को पृथक करती है।
  10. जिब्राल्टर जलसंधि :  भूमध्य सागर एवं अटलांटिक महासागर को जोड़ती है तथा स्पेन एवं मोरक्को को पृथक करती है।
  11. कारीमाता जलसंधि :  दक्षिणी चीन सागर और जावा सागर को जोड़ती है तथा सुमात्रा एवं बोर्नियो को अलग करती हैं।
  12. मैगेलन जलसंधि :  दक्षिण प्रशांत और दक्षिण अटलांटिक महासागर को जोड़ती है तथा दक्षिण अमेरिका की मुख्य भूमि एवं तियाराडेल फ्यूगो को पृथक करती है।
  13. कुक जलसंधि :  उत्तरी एवं दक्षिणी न्यूजीलैंड को पृथक करती है तथा तस्मान सागर और दक्षिणी प्रशांत महासागर को जोड़ती है। 
  14. बाब एल मंडव :  लाल सागर और अदन की खाड़ी को जोड़ती है तथा यमन एवं जिबूती को अलग करते हैं।
  15. बालाबैक जलसंधि :  सुलु सागर और सेलेबिज सागर को जोड़ती है तथा मलेशिया एवं फिलिपिंस को पृथक करती है।
  16. बास जलसंधि :  तस्मान सागर एवं ग्रेट ऑस्ट्रेलियन वाईट को जोड़ती है तथा ऑस्ट्रेलिया एवं तस्मानिया को पृथक करती है।
  17. बेरिंग जलसंधि :  बेरिंग सागर और चुक्की सागर को जोड़ती है तथा अलास्का एवं रूस को अलग करती है।
  18. वासपोरस जलसंधि :  काला सागर एवं मरमरा सागर को जोड़ती है तथा टर्की – इंस्ताबुल (यूरोपीय भाग) को पृथक करती है।
  19. डेविस जलसंधि :  बैफिन की खाड़ी एवं अटलांटिक महासागर को दौड़ती है तथा ग्रीनलैंड एवं कनाडा को पृथक करती है।
  20. डेनमार्क जलसंधि :  उत्तरी अटलांटिक एवं आर्कटिक सागर को जोड़ती है तथा ग्रीनलैंड एवं आइसलैंड को पृथक करती हैं।
  21. डोवर जलसंधि :  इंग्लिश चैनल और उत्तर सागर को जोड़ती है तथा इंग्लैंड एवं फ्रांस को अलग करती है।
  22. फ्लोरिडा जलसंधि :  मेक्सिको की खाड़ी और अटलांटिक महासागर को जोड़ती है तथा यूएसए की फ्लोरिडा एवं क्यूबा को पृथक करती है।
  23. टारस जलसंधि :  आराफरा सागर को पापुआ की खाड़ी कोरल सागर से जोड़ती है तथा पापुआ न्यू गिनी एवं आस्ट्रेलिया को अलग करती है।
  24. सेंट जॉर्ज जलसंधि :  उत्तरी अटलांटिक में स्थित आयरलैंड एवं वेल्स को प्रथक करती है।
  25. नॉर्थ चैनल जलसंधि :  उत्तरी अटलांटिक में स्थित, उत्तरी आयरलैंड एवं इंग्लैंड को पृथक करती है।
  26. तातार जलसंधि :  ओखोटस्क सागर एवं जापान सागर को दौड़ती है एवं सखालिन द्वीप एवं रूस की मुख्य भूमि को पृथक करती है।
  27. पाक जलसंधि :  मन्नार की खाड़ी एवं पाक की खाड़ी को जोड़ती है तथा भारत और श्रीलंका को अलग करती है।
  28. यूकाटन चैनल :  मेक्सिको की खाड़ी एवं कैरेबियन सागर को जोड़ती है तथा मैक्सिको एवं क्यूबा को अलग करती है।
  29. मोजांबिक चैनल :  हिंद महासागर में अफ्रीका के मोजांबिक एवं मेडागास्कर द्वीप को पृथक करती है।

1 thought on “Straits of the World in Hindi | विश्व की प्रमुख जलसंधियां”

  1. Pingback: महासागरीय संसाधन I समुद्री संसाधन I सागरीय संसाधन - Mountain Ratna

Comments are closed.

Scroll to Top
10 TYPES OF ROSES FOR YOUR LOVELY HOME OR GARDEN Benefits of Gulmohar Tree or Plant Best Stock in Auto Ancillaries in India Some important facts about IRIS plant Which is good stock in EV sector?