अमेरिका में राज्योत्सव दिवस

1 नवंबर को ‘कन्नड़ भाषा और राज्योत्सव दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। जॉर्जिया कन्नड़ के लिए इस तरह की घोषणा करने वाला अमेरिका का पहला राज्य बन गया है।

जॉर्जिया अमेरिका में सबसे अधिक भारतीय प्रवासियों वाले राज्यों में से एक है, कन्नड़ सबसे लंबे समय तक जीवित रहने वाली शास्त्रीय भाषाओं में से एक है, जिसमें समृद्ध साहित्य और शिलालेख 450 ईसा पूर्व के हैं।

भारत के संदर्भ में, कर्नाटक, जहां का मौसम और हरियाली सबका मन मोह लेता है। 1 नवंबर, 1956 को उसको अलग राज्य का दर्जा मिला था। तभी से हर साल 1 नवंबर को कर्नाटक राज्योत्सव मनाया जाता है। इस दिन पूरे कर्नाटक में छुट्टी होती है और जगह जगह रंगारंग कार्यक्रम पेश किये जाते हैं। ऐसा लगता है कि मानो सभी त्योहार आ गए हों। फूलों की बारिश होती है। सड़कों पर लोग नृत्य करते हैं। इसमें मां भुवनेश्वरी की पूजा भी की जाती है। झांकियां के साथ तथा रात को रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं।

Scroll to Top
10 TYPES OF ROSES FOR YOUR LOVELY HOME OR GARDEN Benefits of Gulmohar Tree or Plant Best Stock in Auto Ancillaries in India Some important facts about IRIS plant Which is good stock in EV sector?