व्यास परियोजना किस नदी पर है?

यह परियोजना पंजाब, हरियाणा तथा राजस्थान की संयुक्त परियोजना है जो व्यास नदी पर स्थित है। यहां व्यास-सतलज लिंक बनाया गया है, जो विद्युत उत्पादन के लिए महत्वपूर्ण है।

महत्वपूर्ण बांध

  1. पोंग बांध : यह बांध धौलाधर श्रेणियों में पोंग स्थान पर बनाया गया है जो शुष्क काल में राजस्थान नहर को जल प्रदान करना इसका उद्देश्य है।
  2. पिडोह बांध : यह बांध भाखड़ा बांध के ऊपर पिडोह के पास बनाया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य विद्युत उत्पादन एवं सिंचाई करना है।