पौधे अपना भोजन कहां से ग्रहण करते हैं?

मनुष्य, जीव जंतु एवं पौधे सभी अपना भोजन ग्रहण करते हैं। बिना भोजन के कोई जीवित नहीं रह सकता। भोजन के द्वारा जो ऊर्जा प्राप्त होती है, उसी से सभी पौधे, जीव-जंतु एवं मानव जीवित है। वह भोजन हवा के रूप में, अन्न के रूप में एवं वनस्पति के रूप में भी हो सकता है।

मानव का भोजन वनस्पति एवं जीव जंतुओं (दूध) के द्वारा प्राप्त किया जाता है, जीव-जंतुओं का भोजन वनस्पतिक पेड़ पौधों के द्वारा एवं वनस्पतिक पेड़ पौधों का भोजन प्रकाश एवं भूमि के द्वारा प्राप्त किया जाता है।

इस प्रकार पौधे अपना भोजन प्रकाश संश्लेषण के द्वारा सूर्य के प्रकाश एवं भूमि में उपलब्ध खनिज पदार्थों के माध्यम से ग्रहण करते हैं।

पेड़-पौधे अपना भोजन दो महत्वपूर्ण ऊतकों के माध्यम से स्थानांतरित करते हैं।

  • जाइलम
  • फ्लोएम

जाइलम ऊतक

यह जल संवाहक उत्तक भी कहलाता है। इसका मुख्य कार्य जड़ों द्वारा अवशोषित जल तथा खनिज लोगों को पौधे के विभिन्न भागों तक पहुंचाना है।

फ्लोएम ऊतक

फ्लोएम का मुख्य कार्य पौधों के हरे भागों में निर्मित भोज्य पदार्थों को दूसरे भागों में स्थानांतरित करना है। इस प्रकार फ्लोएम उत्तक प्रकाश संश्लेषण के माध्यम से बने भोजन को पौधे के प्रत्येक भाग तक पहुंचाने का कार्य करता है।

Scroll to Top
10 TYPES OF ROSES FOR YOUR LOVELY HOME OR GARDEN Benefits of Gulmohar Tree or Plant Best Stock in Auto Ancillaries in India Some important facts about IRIS plant Which is good stock in EV sector?