ऑस्ट्रिया कहाँ है और यह किस संघ में पाया जाता है?

ऑस्ट्रिया दक्षिणी मध्यवर्ती यूरोप का एक ऐतिहासिक देश है, जो 1918 में गणतंत्र बना। 1938 में जर्मनी ने इस पर आक्रमण किया, अंततः 1955 में यह प्रभुसत्ता संपन्न (Sovereign) देश बन गया। इसका क्षेत्रफल 88,858 वर्ग किमी तथा जनसंख्या 8.5 मिलियन है। देश में जनसंख्या घनत्व 100 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी रहते हैं।

वियना ऑस्ट्रिया की राजधानी है। ऑस्ट्रिया की मुख्य भाषा जर्मन एवं मुद्रा यूरो है। ऐल्प्स पर्वत ने ऑस्ट्रिया का अधिकांश हिस्सा घेरा हुआ है। ऑस्ट्रिया उत्तर में जर्मनी और चेक गणराज्य, पूर्व में स्लोवाकिया और हंगरी, दक्षिण में स्लोवाकिया और इटली तथा पश्चिम में स्विट्जरलैंड और लीश्टेनश्टाइन से घिरा हुआ है।

ऑस्ट्रिया की जलवायु

ऑस्ट्रिया की जलवायु विषम है। यहां पछुआ तथा उत्तर पश्चिमी हवाओं से वर्षा होती है, इसलिए यहां गर्मियों में कुछ अधिक गर्मी तथा सर्दियों में अधिक ठंड पड़ती है।

खनिज एवं कृषि संसाधन

ऑस्ट्रिया खनिज तथा ऊर्जा संसाधनों में समृद्ध देश है। खनन तथा ऊर्जा उत्पादन राष्ट्रीय उद्योग हैं। यह विश्व का प्रथम मैग्नेटाइट उत्पादक देश है। लौह अयस्क, लिग्नाइट, ग्रेफाइट, लवण, क्वार्ट्ज तथा मृतिका अन्य खनिज पदार्थ है।

ऑस्ट्रिया की अर्थव्यवस्था खनन, विनिर्माण, व्यापार एवं सेवाओं पर मुख्यतः निर्भर करती है। कृषि उपजों में खाद्यान्न, चुकंदर, आलू, पशु पदार्थ एवं वन उत्पाद सम्मिलित है।

प्राकृतिक वनस्पति

ऑस्ट्रिया का 65 प्रतिशत से अधिक क्षेत्र पर्वतीय है, तथा 40 प्रतिशत क्षेत्र वनों से ढका है। देश की संपूर्ण भूमि के 29 प्रतिशत भाग पर कृषि की जाती है।  डेन्यूब देश की प्रमुख नदी है। यह मध्य यूरोप में स्थित एक स्थल रूद्ध (Landlocked) देश है।
ऑस्ट्रिया विश्व का पांचवा बड़ा कोणधारी वनों की चिरी हुई काष्ठ (Cracked Wood) का निर्यातक देश है। यहां पर्यटन भी बहुत विकसित है। ऐसा माना जाता है कि ऑस्ट्रिया का प्रत्येक दूसरा वृक्ष सरो है। तथा इन जंगलों में हिरण, खरगोश एवं रीछ आदि जंगली जानवर पाए जाते हैं।

ऑस्ट्रिया में 70 प्रतिशत नगरीय जनसंख्या निवास करती है तथा देश में साक्षरता 100 प्रतिशत है। प्रति व्यक्ति औसत वार्षिक आय $32,965 है।

Posted in Uncategorized