Major Passes of India | भारत के प्रमुख दर्रे | भारत की प्रमुख घाटियाँ

भारत के महत्वपूर्ण दर्रे


  1. जोजिला दर्रा :  जम्मू कश्मीर (संघ शासित राज्य) में जास्कर श्रेणी में स्थित महान हिमालय के अंतर्गत आने वाला यह दर्रा श्रीनगर और लेह को सड़क मार्ग से जोड़ता है। इसकी ऊंचाई लगभग 11000 फुट है। जोजिला दर्रा पर भू-स्खलन के कारण सड़क खिसकती रहती है। सर्दी के 5 महीनों में यह दर्रा बर्फ के कारण बंद रहता है।
  2. बुर्जिल दर्रा :  महान हिमालय के अंतर्गत जम्मू कश्मीर में स्थिति यह दर्रा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर एवं कश्मीर घाटी को जोड़ता है। सर्दी के मौसम में यह बंद रहता है।
  3. बारालाचा दर्रा :  महान हिमालय स्थित एक संकीर्ण दर्रा जो हिमाचल प्रदेश एवं कश्मीर को जोड़ता है। इस दर्रे की ऊंचाई लगभग 12000 फुट है। शीत ऋतु में यह बंद रहता है।
  4. कराकोरम दर्रा :  लद्दाख (संघ शासित राज्य) क्षेत्र में कराकोरम श्रेणियों के मध्य स्थित दर्रा जहां से चीन के लिए एक सड़क बनाई गई है। मध्यकालीन में भारत के व्यापारी इस दर्रे के द्वारा रेशम का उत्पादन मध्य एशिया तथा यूरोप के साथ करते थे।
  5. रोहतांग दर्रा :  हिमालय स्थित एक प्रमुख दर्रा जो मनाली को लेह से सड़क मार्ग द्वारा होता है। रावी एवं व्यास नदियों का उद्गम यहीं से है। यह पीरपंजाल श्रेणी में स्थित है।
  6. शिपकी ला दर्रा :  आंतरिक हिमालय के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश में स्थित सतलुज नदी का संकीर्ण दर्रा है, जो चीन और भारत के मध्य व्यापार संचालित करता है।
  7. लिपुलेख दर्रा :  उत्तरांचल स्थित महान हिमालय में पाया जाने वाला यह दर्रा तिब्बत और भारत के बीच संपर्क स्थापित करता है।
  8. गोरान घाट दर्रा :  यह राजस्थान की अरावली पर्वत श्रेणी में स्थित है।
  9. थालघाट दर्रा :  थालघाट सह्याद्रि (पश्चिमी घाट) में स्थित है, जो मुंबई को नासिक तथा भुसावल के रास्ते इंदौर तथा भोपाल को जोड़ता है।
  10. भोरघाट दर्रा :  महाराष्ट्र राज्य में पश्चिमी घाट नदी श्रेणियों में स्थित मुंबई एवं पुणे के बीच सड़क मार्ग है। भोरघाट के कारण पुणे को मुंबई बंदरगाह से जोड़ना संभव हो पाया है।
  11. पालघाट दर्रा :  नीलगिरी की पहाड़ियों में स्थित कोचीन एवं कोयंबटूर के बीच का संपर्क मार्ग इसके कारण नीलगिरी की पहाड़ियां तथा दक्षिण में कोर्डमम की पहाड़िया हैं। केरल में स्थित प्लाकड नगर के नाम पर इसको प्लाकड दर्रे के नाम से भी जाना जाता है।
  12. नाथूला दर्रा :  सिक्किम स्थित महान हिमालय में स्थित यह दर्रा दार्जिलिंग और चुम्बी घाटी होकर तिब्बत जाने का मार्ग बनाता है।
  13. जेलेपा दर्रा :  सिक्किम में स्थित इस दर्रे से दार्जिलिंग और चुम्बी घाटी होकर तिब्बत जाने का मार्ग है।
  14. शालकोट या सेनकोट दर्रा :  इलायची पहाड़ी में स्थित केरल और तमिलनाडु को जोड़ने वाला एक पतला मार्ग है।
  15. माना दर्रा :  उत्तराखण्ड

विश्व के महत्वपूर्ण दर्रे


  1.  बोलन दर्रा  – पाकिस्तान
  2.  सलांग दर्रा  – अफगानिस्तान
  3.  वाखजीर दर्रा  – अफगानिस्तान एवं चीन
  4.  हल्फाया दर्रा  – मिस्र
  5.  थर्मोपली दर्रा  – यूनान
  6.  अर्लबर्ग दर्रा  – आस्ट्रिया
  7.  स्नेक दर्रा  – इंग्लैंड
  8.  बुचनान दर्रा  – यू एस ए

भारत व विश्व की प्रमुख घाटियाँ


  1.  चुंबी घाटी – भारत, भूटान एवं तिब्बत
  2.  स्वात घाटी – पाकिस्तान
  3.  काठमांडू घाटी – नेपाल
  4.  चितवन घाटी – नेपाल
  5.  बादा घाटी – इंडोनेशिया
  6.  किंग घाटी – आस्ट्रेलिया
  7.  ब्लैक वुड घाटीआस्ट्रेलिया
  8.  वोल्गन  घाटी – आस्ट्रेलिया
  9.  पो घाटी – इटली
  10.  लोयर घाटी – फ्रांस
  11.  रैबिट घाटीयू एस ए
  12.  प्लीजेंट घाटी – यू एस ए
  13.  ग्रैंड घाटी – अमेरिका
  14.  एब्रो घाटी – स्पेन
Read Web Stories

1 thought on “Major Passes of India | भारत के प्रमुख दर्रे | भारत की प्रमुख घाटियाँ”

  1. Pingback: हिमानी द्वारा निर्मित स्थलाकृतियां I हिमनद स्थलाकृति - Mountain Ratna

Comments are closed.

Scroll to Top
10 TYPES OF ROSES FOR YOUR LOVELY HOME OR GARDEN Benefits of Gulmohar Tree or Plant Best Stock in Auto Ancillaries in India Some important facts about IRIS plant Which is good stock in EV sector?