Oil Seeds Production in India | भारत में तिलहन उत्पादन

तिलहन (Oil Seeds) उन फसलों को कहते हैं, जिनसे वनस्पति तेल का उत्पादन होता है। जिसमें महत्वपूर्ण हैं जैसे तिल, सरसों, मूँगफली, सोयाबीन और सूरजमुखी आदि। भारत में तिलहनों की उपाज बढ़ाने के लिये पीत या पीली क्रांति की शुरुआत की गयी।

    • यह उष्णकटिबंधीय पौधा (Tropical Plant) है।
    •  तापमान 15 से 25 डिग्री सेल्सियस
    •  वर्षा 75 से 150 सेंमी
    •  मिट्टी – हल्की दोमट बलुई, दक्षिण भारत की काली मिट्टी भी उपयुक्त है। खरीफ का पौधा जो मई से जुलाई तक बोया जाता है। 
    •  मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश मुख्य उत्पादक राज्य हैं।
    •  मूंगफली (Groundnut) कुल तेल उत्पादन का 33.6 प्रतिशत
    •  सरसों एवं तोरिया – कुल तेल उत्पादन का 25.5 प्रतिशत
    •  सोयाबीन – कुल तेल उत्पादन का 2.8 प्रतिशत

मूंगफली/Groundnut


चीन विश्व में प्रथम तथा भारत द्वितीय उत्पादक देश है जो विश्व का 50 प्रतिशत उत्पादन करते हैं। मूंगफली के दाने में औसतन 45 से 50 प्रतिशत तक तेल निकलता है। प्रमुख राज्य हैं – गुजरात, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक तथा महाराष्ट्र आदि।

सरसों या तोरिया/Mustard and Rapeseed


विश्व का 70% उत्पादन एवं उत्पादक भारत है। एक सर्वे के अनुसार 1 हेक्टेयर भूमि में 30 से 35 क्विंटल सरसों की पैदावार होती है। सरसों की प्रत्येक फली में 7-10 बीज होते हैं।

तेल की मात्रा के अनुसार 1 Kg अच्छी बड़ी दानों बाली सरसों में 350 ग्राम से अधिक तेल निकलता है अर्थात 1 Kg तेल के लिए आपको लगभग 3 किलो ग्राम सरसों की जरूरत होगी। उपजाति (Sub-Caste) के आधार पर बीज काले अथवा पीले रंग के होते हैं। इसकी उपज के लिए दोमट मिट्टी उपयुक्त है। सामान्यतः यह नवंबर-दिसम्बर में बोई जाती है और मार्च-अप्रैल में इसकी कटाई होती है। भारत में इसकी खेती राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और गुजरात में अधिक होती है। प्रमुख राज्य है – राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब और उत्तर प्रदेश आदि।

अलसी/Linceeds


इसके तेल का उपयोग रंग, रोगन, वार्निश, छपाई करने वाली शाही, वाटरप्रूफ कपड़े बनाने में किया जाता है। खाद्य तेल में भी उपयोग होता है। अलसी या तीसी समशीतोष्ण प्रदेशों (Temperate Regions) का पौधा है। रेशेदार फसलों में इसका महत्वपूर्ण स्थान है। यह रबी की फसल है। मुख्य उत्पादक राज्य हैं – मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ आदि।

सूरजमुखी/Sunflower


सूरजमुखी या ‘सूर्यमुखी’ अमेरिका के देशज वार्षिक पौधे हैं। यह अनेक देशों के बागों में उगाया जाता है।
यह कंपोजिटी कुल के हेलिएंथस परिवार का एक सदस्य है। इस समूह में लगभग 60 जातियाँ पाई गई हैं।


[ Read More ]

1 thought on “Oil Seeds Production in India | भारत में तिलहन उत्पादन”

  1. Pingback: Yellow Revolution in Hindi I पीली क्रांति क्या है? - Mountain Ratna

Comments are closed.

Scroll to Top
10 TYPES OF ROSES FOR YOUR LOVELY HOME OR GARDEN Benefits of Gulmohar Tree or Plant Some important facts about IRIS plant