NCR क्या है | NCR में कितने राज्य आतें हैं | NCR में उत्तर प्रदेश के कितने जिलें शामिल हैं?

NCR का पूरा नाम नेशनल कैपिटल रिजन (National Capital Region) है। जिसका हिन्दी अर्थ राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र है। यह देश का वह क्षेत्र है, जिसमें दिल्ली से सटे हुए क्षेत्र आते हैं। 1962 में दिल्ली के लिए जो मास्टर प्लान बना था, उसमें यह सिफारिश की गई थी कि दिल्ली की आवासीय जनसंख्या के दबाव को कम करने के लिए आसपास क्षेत्र को NCR के रूप में विकसित किया जाए। इसलिए दिल्ली से सटे हुए राज्य उत्तर प्रदेश, हरियाणा तथा राजस्थान को NCR में शामिल किया गया। जनसंख्या के रूप में अगर देखा जाए तो NCR में लगभग 4.5 करोड़ की आबादी निवास करती है। जिसके अधिकांश भाग को दिल्ली कवर करती है। यह दुनिया का एकमात्र ऐसा क्षेत्र है, जहां पर इतनी बड़ी जनसंख्या निवास करती है। वर्तमान में इसे मेट्रोपॉलिटन सिटी के नाम से भी जाना जाता है।

NCR में शामिल क्षेत्र

NCR में उत्तर प्रदेश, हरियाणा तथा राजस्थान तीन राज्य शामिल है। जिनमें अधिकांश भाग हरियाणा का आता है।

NCR में विकसित हो रहे प्रोजेक्ट

वर्तमान समय में दिल्ली NCR के आसपास का क्षेत्र बहुत तेजी से विकसित हो रहा है। हाल ही में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर एयरपोर्ट का शुभारंभ किया। इसके अलावा ताज एक्सप्रेस-वे जो वर्तमान में जारी है।

NCR में लोगों के लिए सुविधाएं

दिल्ली भारत के मध्य में स्थित है, जिसे भारत का दिल (Heart of India) कहा जाता है। यह देश की प्रशासनिक (Administrative) राजधानी है। इसलिए अन्य महानगरों की अपेक्षा यहां पर विकास अधिक हुआ है। सरकार द्वारा यहां पर बहुत सी सुविधाएं दी जा रही हैं, जैसे –

  1. 24 घंटे पानी तथा बिजली की व्यवस्था।
  2. देश के किसी भी कोने में जाने के लिए 24 घंटे परिवहन (मेट्रो, बस, ऑटो, टेंपो, हवाई जहाज एवं ट्रेन) की व्यवस्था।
  3. औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण नौकरियों की भरमार
  4. उच्च शिक्षण संस्थाएं।
  5. बैंक, रेस्टोरेंट, हॉस्पिटल तथा निशुल्क आपातकालीन आवास आदि की व्यवस्था है।

NCR की बढ़ती आबादी के कारण उत्पन्न समस्याएं – उत्पन्न हो रही है जैसे – बढ़ती आबादी, पर्यावरण प्रदूषण, मल मूत्र एवं कचरे का ढेर, शुद्ध हवा का अभाव, घटती भारतीय संस्कृति, बढ़ते अपराध, खेती का घटता क्षेत्रफल तथा बढ़ती बेरोजगारी आदि समस्याएं उत्पन्न हो रही है।

NCR में शामिल जिले

वर्तमान समय में NCR में राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से 23 जिले शामिल है। जिनका विकास दिल्ली-एनसीआर के अनुसार किया जाता है।

उत्तर प्रदेश से NCR में शामिल

गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), बागपत, मेरठ, बुलंदशहर, हापुड़, मुजफ्फरनगर तथा शामली आदि।

हरियाणा से NCR में शामिल

गुड़गांव, फरीदाबाद, रोहतक, पानीपत, करनाल, सोनीपत, रेवाड़ी, पलवल, झज्जर, भिवानी, मेवात, जींद और महेंद्रगढ़ आदि। < Read More >

राजस्थान से NCR में शामिल

भरतपुर और अलवर 2 ही राज्य राजस्थान से NCR में शामिल है।

1 thought on “NCR क्या है | NCR में कितने राज्य आतें हैं | NCR में उत्तर प्रदेश के कितने जिलें शामिल हैं?”

  1. Pingback: प्रादेशिक नियोजन I पर्यावरणीय समस्या I प्रादेशिक नियोजन एवं पर्यावरण समस्या क्या है - Mountain Ratna

Comments are closed.

Scroll to Top
10 TYPES OF ROSES FOR YOUR LOVELY HOME OR GARDEN Benefits of Gulmohar Tree or Plant Some important facts about IRIS plant