Major Plateaus of the World in Hindi | विश्व के प्रमुख पठार | विश्व के महत्वपूर्ण 24 पठार

  1.  लोरेशियन पठार :  उत्तरी-पूर्वी कनाडा स्थित प्राचीन पठार, विश्व के प्राचीनतम भाग आंगारालैंड का भाग है खनिज संसाधन संपन्न महाद्वीपीय पठार है।
  2.  कोलंबिया पठार :  संयुक्त राज्य अमेरिका से रोकी एवं कॉस्केट श्रेणी के मध्य स्थित लावा निर्मित पठार है।
  3.  कोलेरेडो पठार :  दक्षिण-पश्चिम संयुक्त राज्य अमेरिका स्थित एक अंतरापर्वतीय पठार है। यह कोलोरेडो नदी के प्रवाह क्षेत्र पर स्थित है।
  4.  मैक्सिकन पठार :  मेक्सिको स्थित एक अंतरापर्वतीय पठार है। यह पश्चिमी सियरामाद्रे एवं पूर्वी सियरामाद्रे के मध्य स्थित है।
  5.  ओजार्क पठार :  संयुक्त राज्य अमेरिका के अरकंसास राज्य में विवर्तनिकी क्रिया से निर्मित गुम्बदाकार पठार है।
  6.  पिडमोट पठार :  अमेरिका के पूर्वी भाग में अवस्थित एक पर्वतपदीय पठार है। यह अप्लेशियन के पद में स्थित है।
  7.  कम्बरलैंड पठार :  दक्षिणी अप्लेशियन के पश्चिम में स्थित पर्वतपदीय पठार है।
  8.  गुयाना उच्च भूमि : ब्राजील के उत्तर में अवस्थित, गुयाना, सूरीनाम, फ्रेंच गुयाना में विस्तारित सघन वनाच्छादित क्षेत्र है। यह अमेरिका एवं अमेजन नदी बेसिन के मध्य स्थित है।
  9.  ईरान का पठार :  ईरान में एल्ब्रुज एवं जैग्रोस श्रेणी के मध्य स्थित अंतरापर्वतीय पठार है।
  10.  अनातोलिया का पठार :  टर्की में स्थित अंतरापर्वतीय पठार है।
  11.  टैंगानिका पठार :  टंगानिका झील के पश्चिम में तंजानिया में स्थित पठार है।
  12.  इथोपिया का पठार :  इथोपिया स्थित लावा निर्मित पठार है। यह कॉफी उत्पादन क्षेत्र के अनुरूप है।
  13.  अदामावा पठार :  यह नाइजीरिया और कैमरून की सीमा पर अवस्थित पठार है।
  14.  तासिली पठार :  यह अल्जीरिया के पूर्व में स्थित पठार है।
  15.  स्पेन का पठार :  स्पेन प्रायद्वीपीय स्थित प्राचीन अपरदित पठार है।
  16.  ब्राजील का पठार :  ब्राजील के पूर्वी भाग में स्थित एक वृहद महाद्वीपीय पठार है। यह लावा निर्मित पठार है। इसे पराना पठार भी कहते हैं।
  17.  बोरबोरेमा का पठार :  यह ब्राजील के उत्तर-पूर्व में अवस्थित पठार जो ब्राजील पठार से जुड़ा हुआ है।
  18.  मोटोग्रासो पठार :  यह ब्राजील में अवस्थित सोना और हीरे की खानों का केंद्र है। यह प्रमुख जलविभाजक भी है।
  19.  बोलीविया का पठार :  बोलीविया स्थित पटलविरूपणी पठार है। टिन उत्पादन हेतु प्रसिद्ध है। एण्डीज के पश्चिम में स्थित है।
  20.  पामीर का पठार :  यह संसार की छत उपनाम से प्रसिद्ध संसार का सबसे ऊंचा पठार, हिमालय के उत्तर में स्थित पर्वतों के गांठ कही जाती है।
  21.  तिब्बत का पठार :  तिब्बत में अवस्थित संसार के उच्चतम पठारों में से एक है। यह हिमालय के कुनलून पर्वत के मध्य में स्थित है।
  22.  पेटागोनिया का पठार :  यह एंडीज पर्वत क्षेत्र में, अर्जेंटीना में उपस्थित शीतशुष्क मध्य अक्षांशीय मरुस्थलीय पठार है।
  23.  कटंगा का पठार :  यह अफ्रीका के जायरे में स्थित है। यह तांबा एवं हीरा उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है।
  24.  शान का पठार :  पूर्वी म्यांमार में स्थित है। सीसा, चांदी, टिन व टंगस्टन आदि खनिजों के लिए संपन्न है।
Posted in Uncategorized