छोटे बच्चे में कितनी हड्डियां होती हैं?

हड्डियां या हस्तियां (Bones) सभी प्रकार के रीढ़धारी जीवों में पाई जाती हैं। यह मेरुदंड का निर्माण करती हैं। जीव के शरीर को चलाने, उसे सहारा देने एवं शरीर के अंगों की रक्षा करने के लिए अस्थियों का महत्वपूर्ण योगदान है। अस्थियां जीव के शरीर को एक नया आकार प्रदान करती हैं।

अस्थियों का वर्गीकरण

मानव शिशु में जन्म के समय 300 हड्डियां होती हैं, मगर जैसे-जैसे वह बड़ा होता जाता है, उसमें हड्डियों की संख्या कम होती चली जाती है। इस प्रकार उसकी उम्र 30 वर्ष तक आते-आते, हड्डियों की संख्या 206 रह जाती है। मनुष्य के शरीर में सबसे ज्यादा हड्डियां उसके हाथों में होती हैं। जिनकी संख्या 54 होती है। फीमर शरीर की सबसे लंबी हड्डी है, जो मनुष्य की टांग में होती है। जिसे जांघ कहते हैं। तथा सबसे छोटी हड्डी कान की होती है, जिसे स्टेपिस कहते हैं। इनेमल मानव शरीर में सबसे कठोर पदार्थ है जोकि मानव के दातों में होता है।

हड्डियों में पोषक तत्व

हड्डियों में विभिन्न प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं। यें कैल्शियम तथा फास्फोरस का भंडार होती हैं।

हड्डियों के लिए पोषक तत्व

अस्थि मानव शरीर को सुरक्षित रखती है। इसलिए अस्थि को मजबूत रखने के लिए निम्नलिखित पोषक तत्व की आवश्यकता होती है।

  1. प्रोटीन हड्डियों की संरचना करने वाले कॉलेजन फाइबर को बनाने में मदद करता है। अर्थात प्रोटीन हड्डी को स्वस्थ रखने के लिए महत्वपूर्ण है। प्रोटीन के लिए दाल, अंडा, बादाम एवं अन्य खनिज पदार्थ हड्डियों के लिए लाभदायक होते हैं।
  2. कैल्शियम एवं फास्फोरस हड्डी को मजबूत बनाते हैं। इसके लिए दूध एवं दूध से बने पदार्थों का सेवन करना चाहिए।
  3. नमक का सेवन ज्यादा करने से हड्डियों में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाती है। जो मानव स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है।
  4. फल एवं सब्जियां भी हड्डियों के लिए महत्वपूर्ण है यह एंटी-ऑक्सीडेंट्स का स्रोत होती है।