विश्व का सबसे धनी व्यक्ति

फोर्ब्स एक साप्ताहिक पत्रिका है। जिसको फोर्ब्स इनकॉरपोरेट जारी किया जाता है। इस पत्रिका के अनुसार, विश्व के सबसे धनी व्यक्तियों की लिस्ट जारी की गई है। जिसके अनुसार (घटते क्रम में) :

  1. विश्व के पहले सबसे धनी व्यक्ति बर्नार्ड अर्नाल्ड लुई बिटन और सैफोरा को नामित किया गया है। ये दुनिया में रोज प्रयोग की जाने वाली चीजों के लिए जाने जाते हैं।
  2. विश्व के दूसरे सबसे धनी व्यक्ति एलन मस्क हैं। एलन मस्क इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला के माध्यम से और अंतरिक्ष में रॉकेट निर्माता स्पेसएक्स के माध्यम से पृथ्वी पर परिवहन क्रांति लाने के लिए काम कर रहे हैं। ताकि कम पैसे में अच्छी सुविधाएं प्राप्त हो सके।
  3. जैफ बेजॉस को तीसरे सबसे धनी व्यक्ति माना गया है। यह यह ई-कॉमर्स कंपनी अमेज़न के CEO थे। लेकिन 5 जुलाई 2021 को इन्होंने इस पद से त्यागपत्र दे दिया।
  4. लैरी एलिसन एक अमेरिकी व्यापारी हैं, जो ओरेकल निगम के सह-संस्थापक तथा सीईओ भी है।
  5. वारेन बुफेट एक अमेरिकन व्यापारी हैं, जो शेयर बाजार की दुनिया में महान निवेशक के रूप में जाने जाते हैं। यह दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति भी रह चुके हैं।
  6. बिल गेट्स एक प्रौद्योगिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक तथा अध्यक्ष हैं। बिल गेट्स को कंप्यूटर में क्रांति लाने के लिए जाना जाता है। 1987 में ही बिल गेट्स का नाम अरबपतियों की सूची में आ गया था, जिसमें वह प्रथम स्थान पर थे।
  7. कार्लोस स्लिम हेलू एक मैक्सिकन बिजनेस मैग्नेट, निवेशक और परोपकारी व्यक्ति हैं।
  8. मुकेश अंबानी जो एक भारतीय हैं। तथा रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक हैं। इनका मुख्य व्यापार पेट्रोकेमिकल्स, तेल, गैस, टेलीकॉम रिटेल आदि क्षेत्रों में होता है।
  9. स्टीवन एंथोनी बाल्मर एक अमेरिकी व्यवसायी और निवेशक हैं जिन्होंने 2000 से 2014 तक माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में कार्य किया।
  10. Françoise Bettencourt Meyers एक फ्रांसीसी व्यवसायी, परोपकारी, लेखक, पियानोवादक और अरबपति उत्तराधिकारी हैं, जो दुनिया की सबसे अमीर महिला हैं।

इस प्रकार 2023 के अनुसार विश्व के अरबपतियों की सूची जारी की गई थी। जिसमें से प्रथम 10 में एक भारतीय भी शामिल है।

Scroll to Top
10 TYPES OF ROSES FOR YOUR LOVELY HOME OR GARDEN Benefits of Gulmohar Tree or Plant Some important facts about IRIS plant