गर्मियों में कैसे कपड़े पहनने चाहिए?

गर्मियों में हमें हल्के रंग के कपड़े पहनने चाहिए, ताकि हमारे शरीर को हवा मिलती रहे। हल्के रंग के कपड़े सूर्य से आने वाली धूप को कम अवशोषित करते हैं। इसलिए गर्मी के मौसम में सफेद रंग के कपड़े पहने जाते हैं। सफेद कपड़ों में भी सूती अर्थात कॉटन के कपड़े ज्यादा आरामदायक रहते हैं।

छोटे बच्चों के लिए भी जिन्स तथा सूती कपड़ों का प्रयोग अधिक करना चाहिए ताकि हमारे शरीर को हवा लग सके एवं शरीर से निकलने वाला पसीना सूती कपड़े आसानी से सोख लेते हैं। जिसके कारण हमें ठंडक का एहसास होता है। इसलिए हमें गर्मी के मौसम में सूती सफेद एवं हल्के रंग के कपड़े पहने चाहिए।